रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' का ग्रैंड लॉन्च इवेंट मेकर्स ने टाला, बताई ये वजह
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण: पार्ट वन' से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म का ग्रैंड लॉन्च इवेंट, जो 26 मार्च 2026 को रामनवमी के अवसर पर मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित होने वाला था, फिलहाल टाल दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने ईरान और इजरायल के बीच जंग और ग्लोबल टेंशन को देखते हुए फैसला लिया है।

फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह
'रामायण: द इंट्रोडक्शन' नाम से आने वाली इस फिल्म के पहले भाग को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। इससे पहले फिल्म का करीब तीन मिनट का शानदार टीज़र जारी किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।
टीज़र के बाद से ही फैंस फिल्म से जुड़ी नई घोषणाओं और अपडेट का इंतजार कर रहे थे। इसी कड़ी में रामनवमी के दिन एक बड़े कार्यक्रम के जरिए फिल्म के मुख्य किरदारों का विशेष प्रदर्शन करने की योजना बनाई गई थी।
पहले से हो चुकी थी पूरी तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार्यक्रम के लिए गेटवे ऑफ इंडिया का स्थल पहले ही तय कर लिया गया था। कई खास मेहमानों को निमंत्रण भी भेज दिए गए थे। हालांकि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव को देखते हुए फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने प्रचार कार्यक्रम को टालने का फैसला लिया। अब उम्मीद की जा रही है कि यह आयोजन मई महीने में किया जा सकता है।
सही समय का इंतजार कर रही टीम
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि रामनवमी का कार्यक्रम 'रामायण' के लिए बहुत बड़ा मौका था। चूंकि इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पेश किया जाना है, इसलिए निर्माता नहीं चाहते थे कि वैश्विक अस्थिरता के माहौल में इतना बड़ा प्रचार कार्यक्रम किया जाए। टीम का मानना है कि सही समय आने पर इस फिल्म का प्रचार और भी बड़े स्तर पर किया जाएगा।
दीवाली 2026 पर रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला भाग 'रामायण: द इंट्रोडक्शन' इस साल दीवाली 2026 पर सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के अलावा सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, मोहित रैना, अरुण गोविल और आदिनाथ कोठारे जैसे कई कलाकार नजर आएंगे।
भारतीय संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश
हाल ही में एक टीवी के इवेंट में फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इस फिल्म के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा कि 'रामायण' भारत की संस्कृति और इतिहास से गहराई से जुड़ी हुई कहानी है। मल्होत्रा ने बताया कि हॉलीवुड में लंबे समय तक काम करने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि वहां भारतीय संस्कृति का प्रतिनिधित्व बहुत कम है। इसी वजह से उन्होंने ऐसी फिल्म बनाने का फैसला किया, जो भारत की समृद्ध विरासत को दुनिया के सामने गर्व के साथ पेश कर सके।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications