Maidaan: अजय देवगन की 'मैदान' का क्लाइमैक्स सीन देख लोगों के उड़े होश, बताया कैसी है ये मूवी
Maidaan Social Media Review: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इस समय अपनी फिल्म 'मैदान' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। ये फिल्म आज यानी 11 अप्रैल 2024, ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म 'मैदान' को दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। अजय देवगन की ये फिल्म मशहूर फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है।
सैयद अब्दुल रहीम पर आधारित फिल्म
आपको बता दें कि सैयद अब्दुल रहीम ने भारत में फुटबॉल के खेल को एक अलग मान्यता दिलाई थी। ये फिल्म थिएटर में रिलीज हो चुकी है और लोगों को खूब पसंद आ रही है। लोग फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

'मैदान' को कहा 'मास्टरपीस'
एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए कहा है- 'मैदान' को एक शब्द 'मास्टरपीस' कहा जा सकता है। बॉलीवुड के नए परफेक्शनिस्ट अजय देवगन ने ऐसा क्लाइमेक्स दिखाया है जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। फुटबॉल के खेल को बहुत ही यथार्थवादी ढंग से दिखाया गया है और मूवी के डायलॉग रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं।
अजय देवगन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- फिल्म तो सुपरहिट है। फिल्म 'मैदान' बेहतरीन है। अजय देवगन ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है। इसमें दमदार स्टोरी, सशक्त ड्रामा और इमोशन्स भी मौजूद हैं। इसे मिस न करें।
भारतीय सिनेमा के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- मुझे कहना होगा कि 'मैदान' की जितनी तारीफ की जाए कम है और इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। किसी भी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में अब तक का सबसे अच्छा क्लाइमेक्स दृश्य। देखकर दिल भर आया।
फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है
सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म 'मैदान' के डायरेक्टर अमित रविंद्रनाथ शर्मा हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ साथ प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली एक्टर रुद्रनील घोष भी नजर आ रहे हैं। मैदान को जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के डायलॉग साईविन क्वाड्रास और रितेश शाह ने लिखे हैं। वहीं फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है और गाने मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications