Mahima Chaudhary: बला की खूबसूरत महिमा चौधरी तरसती रहीं लेकिन नहीं मिला सच्चा प्यार, अकेले की बच्ची की परवरिश
जरूरी नहीं कि सेलेब्स की लव लाइफ वैसी ही हो, जैसा कि हमें फिल्मों में दिख रही है। कुछ ऐसा ही महिमा चौधरी के साथ भी हुआ। बला की खूबसूरत होने के बाद भी असल जिंदगी में महिमा प्यार को तरसती रह गईं।
मुंबई, 13 सितंबर: बॉलीवुड फिल्में देखकर अकसर ऐसा लगता है कि इन सितारों की लव फाइल रियल में कुछ ऐसी ही होती होगी। फिल्मों में शानदार कैमिस्ट्री, रोमांस, प्यार-मोहब्बत की दुनियाभर की बातें सुनकर ऐसा ही लगता है कि ये स्टार्स रियल लाइफ में भी अपनी जिंदगी में कितना खुश रहते होंगे। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि उनकी लव लाइफ वैसी ही हो, जैसा कि हमें फिल्मों में दिख रही है। कुछ ऐसा ही महिमा चौधरी के साथ भी हुआ। बला की खूबसूरत होने के बाद भी असल जिंदगी में महिमा प्यार को तरसती रह गईं।

शाहरुख संग शुरू किया करियर
महिमा चौधरी ने अपना करियर शाहरुख खान के साथ शुरू किया था। जब एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में कदम रखा, तो उनकी खूबसूरती देखकर सब यही कयास लगाने लगे कि वे बॉलीवुड में अपना जादू बिखेरेंगी। फिल्म परदेस में शानदार एक्टिंग कर महिमा ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया था।

पेस संग बढ़ी नजदीकियां
बात अगर महिमा की लव लाइफ की करें, तो एक्ट्रेस जब अपने करियर के पीक पर थीं तो उनकी लव लाइफ के चर्चे भी कुछ कम नहीं थे। खूबसूरत महिमा को देखकर हर किसी को उनकी लव लाइफ के बारे में खास दिलचस्पी रही। इस बीच उनका नाम लिएंडर पेस के साथ भी जुड़ा। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।

3 सालों तक किया डेट
तीन सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद ये रिश्ता ज्यादा चल नहीं सका और महिमा ने ही लिएंडर के साथ ब्रेकअप कर लिया। दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को तगड़ा झटका दिया। लिएंडर ने महिमा को धोखा दिया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने रिश्ता तोड़ने का फैसला किया।

बॉबी मुखर्जी संग की शादी
रिलेशनशिप खत्म होने के कुछ समय बाद महिमा चौधरी की नजदीकियां आर्किटेक्ट बिजनेसैन बॉबी मुखर्जी से बढ़ने लगी। बॉबी तलाकशुदा थे। महिमा और बॉबी ने 19 मार्च साल 2022 को अमेरिका के लास वेगास में एक होटल में शादी की।

गुपचुप तरीके से हुई शादी
दोनों की शादी काफी गुपचुप तरीके से हुई। बॉबी से ही महिमा को बेटी भी हुई। बॉबी तलाकशुदा थे और अपनी पहली पत्नी के साथ कुछ कानूनी मसलों में फंसे थे, जिसके बाद महिमा ही अपने पति से दूर रहने लगीं।

पति से क्यों हुईं अलग?
साल 2011 में महिमा ने पति से अलग रहने का फैसला लिया। इसके बाद से ही वे अपनी बेटी की परवरिश खुद ही कर रही हैं। महिमा चौधरी और बॉबी मुखर्जी साथ में नहीं रहते, लेकिन दोनों के बीच तलाक भी नहीं हुआ है। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें, तो महिमा चौधरी जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications