सलमान खान के इस करीबी दोस्त के लिए माही विज ने छोड़ा जय भानुशाली का साथ, सोशल मीडिया पोस्ट में हुआ खुलासा
टीवी एक्ट्रेस माही विज ने सलमान खान के करीबी दोस्त और उनकी कंपनी के सीईओ नदीम कुरैशी के जन्मदिन पर एक बेहद भावुक पोस्ट साझा किया है। हाल ही में अभिनेता जय भानुशाली से अलग होने के बाद माही का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। माही ने नदीम को न सिर्फ अपना सबसे करीबी इंसान बताया, बल्कि उन्हें "दिल से चुना हुआ" और "अपनी सेफ जगह" भी कहा।

अलगाव के बाद बदली जिंदगी की झलक
कुछ समय पहले माही विज और जय भानुशाली ने अपने अलग होने की जानकारी सार्वजनिक की थी। दोनों ने साफ किया था कि वे पति-पत्नी के रूप में साथ नहीं रहेंगे, लेकिन बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे। इसी भावनात्मक दौर के बीच माही का यह पोस्ट सामने आया, जिसमें उन्होंने नदीम के प्रति अपने गहरे जुड़ाव को शब्दों में बयां किया।
कैप्शन में छलका दिल का हाल
नदीम को केक खिलाते हुए तस्वीर साझा कर माही ने लिखा कि उन्होंने नदीम को संयोग से नहीं, बल्कि दिल से चुना है। उन्होंने बताया कि नदीम उन्हें बिना कुछ कहे भी समझ लेते हैं और मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहते हैं, क्योंकि वे ऐसा करना चाहते हैं, न कि मजबूरी में।
दोस्ती से आगे का रिश्ता
माही ने अपने पोस्ट में लिखा कि नदीम सिर्फ उनके सबसे अच्छे दोस्त नहीं हैं, बल्कि उनका सुकून, ताकत और घर हैं। उनके साथ वह बिना किसी डर के खुद रह सकती हैं-चाहे वह टूटी हुई हों, खुश हों या भावुक। माही के मुताबिक, नदीम उन्हें हर रूप में स्वीकार करते हैं।
लड़ाई, चुप्पी और गहरा भरोसा
माही ने यह भी स्वीकार किया कि उनके बीच कभी-कभी गुस्सा और बहस होती है, कई बार दिनभर बात भी नहीं होती। लेकिन उनके अनुसार, चुप्पी ज्यादा देर नहीं टिकती, क्योंकि अंदर से दोनों जानते हैं कि वे एक-दूसरे से जुड़े हैं। उन्होंने लिखा कि उनकी आत्माएं ऐसे जुड़ी हैं, जिसे शब्दों में पूरी तरह समझाया नहीं जा सकता। अपने जीवन के कठिन अनुभवों का जिक्र करते हुए माही ने कहा कि जिंदगी हमेशा आसान नहीं रही, लेकिन नदीम की मौजूदगी से सब कुछ हल्का और बेहतर हो जाता है। वह तब भी माही पर भरोसा करते हैं, जब माही खुद पर यकीन खो देती हैं।
सोशल मीडिया पर बताया गया तलाक का कारण
माही के इस पोस्ट पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं बंटी हुई रहीं। कुछ लोगों ने उनकी खुशी का समर्थन किया, तो कुछ ने इतनी जल्दी आगे बढ़ने पर सवाल उठाए। वहीं, पहले भी माही को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, जब उन्होंने बेटी तारा और नदीम की एक तस्वीर साझा की थी और बताया था कि तारा उन्हें 'अब्बा' कहती है। साथ ही कुछ लोगों को कहना है कि माही ने नदीम के लिए ही जय भानुशाली से अलग होने का फैसला किया है।
14 साल की शादी का अंत
गौरतलब है कि माही विज और जय भानुशाली ने हाल ही में अपनी 14 साल पुरानी शादी खत्म करने का फैसला लिया है। उनके तीन बच्चे हैं और दोनों ने मिलकर बच्चों की जिम्मेदारी निभाने पर सहमति जताई है।












Click it and Unblock the Notifications