इन 4 हसीनाओं के साथ था महेश भट्ट का अफेयर, शादीशुदा होने के बावजूद भी कर दिया था ऐसा काम
Mahesh Bhatt Affairs: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर महेश भट्ट इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 2' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। हाल ही में इस शो में फैमिली वीक का आयोजन किया था जिसके तहत कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले उनसे मिलने के लिए बिग बॉस के घर पर पहुंच रहे थे।ऐसे में पूजा भट्ट से मिलने के लिए उनके पापा महेश भट्ट भी बिग बॉस के घर पर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने सभी घरवालों के सामने अपनी बड़ी बेटी पूजा भट्ट की जमकर तारीफ की। साथ ही पूजा के बारे में बात करते हुए वह भावुक भी हो गए थे।
महेश भट्ट की बड़ी बेटी हैं पूजा भट्ट
महेश भट्ट ने घरवालों के बताया कि जब उनका पूरा परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था तो पूजा ही सामने आई थीं और घर को संभाला था। पूजा भट्ट ने काफी उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी ताकि घर में पैसा आ सके। पूजा भट्ट ने काफी लंबे समय तक घर चलाने की जिम्मेदारी संभाली थी। आपको बता दें कि पूजा भट्ट फिल्म मेकर महेश भट्ट और उनकी पहली पत्नी लॉरेन ब्राइट की बेटी हैं। महेश भट्ट का नाम कई महिलाओं के साथ जुड़ चुका है। आइए आपको बताते हैं महेश भट्ट की शादी और उनके अफेयर्स के बारे में।

लॉरेन ब्राइट संग हुई थी महेश भट्ट की पहली शादी
महेश भट्ट की पहली पत्नी का नाम लॉरेन ब्राइट है। दोनों की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे धीरे दोनों के बीच प्यार शुरू हो गया था। कहा जाता है कि महेश भट्ट अपनी गर्लफ्रेंड लॉरेन ब्राइट से मिलने उनके कॉलेज जाते थे। कुछ समय बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। साल 1968 में शादी करने के बाद लॉरेन ने अपना नाम बदलकर किरण रख लिया था।
लॉरेन से शुरू हुई तकरार
शादी के कुछ समय बाद ही महेश भट्ट और लॉरेन के बीच तकरार शुरू हो गई थी। कहा जाता है कि शादी के बाद महेश भट्ट का नाम हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बॉबी के साथ जुड़ने लगा था जो कि उनकी पत्नी को बिल्कुल पसंद नहीं था। परवीन बॉबी के के चलते ही दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था।
परवीन बॉबी के साथ महेश भट्ट का रिश्ता
महेश भट्ट शादीशुदा होने के बावजूद एक्ट्रेस परवीन बॉबी के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे। उन्होंने साल 1977 में परवीन बॉबी से अपने प्यार का इजहार भी किया था। इतना ही नहीं वह अपनी पत्नी लॉरेन ब्राइट को छोड़कर परीन बॉबी के साथ लिव-इन में भी रहने लगे थे। दोनों एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। लेकिन जैसे ही महेश भट्ट को परवीन बॉबी की गंभीर बीमारी सिजोफ्रेनिया के बारे में पता चला तो दोनों का रिश्ता पूरी तरह से बदल गया था।
परवीन बॉबी को हो गई थी मानसिक बीमारी
इस बीमारी का पता लगने के बाद महेश भट्ट के साथ परवीन बॉबी के रिश्ते में दरार आने लगी थी। वहीं परवीन बॉबी का करियर भी बिगड़ने लगा था। वह फिल्मों से दूर जाने लगी थीं। बताया जाता है कि परवीन बॉबी ज्यादा स्ट्रेस के चलते डायबीटीज से पीड़ित हो गई थीं। साथ ही उन्हें पैरानॉयड सिजोफ्रनिया नाम की बीमारी भी हो गई थी। इस बीमारी के चलते परवीन बॉबी कई लोगों को अपनी जान का दुश्मन भी समझने लगी थीं।
महेश भट्ट ने किया था परवीन बॉबी का अंतिम संस्कार
परवीन बॉबी ने खुद को इस समाज से दूर कर लिया था। उन्होंने खुद को अपने घर में कैद कर लिया था। वह न घर से बाहर जाती थीं और न ही किसी से मिलती थीं। फिर एक दिन अचानक परवीन बॉबी की मौत हो गई। बताया जाता है कि परवीन बॉबी के परिवार वालों ने उनकी कोई खोज-खबर तक नहीं ली थी। यहां तक कि अस्पताल में भी पोस्टमॉर्टम के समय या बाद में बॉडी लेने के लिए उनके परिवार से कोई नहीं आया था। तब फिल्म मेकर महेश भट्ट ने ही परवीन बॉबी का अंतिम संस्कार किया था।
सोनी राजदान से की थी दूसरी शादी
परवीन बॉबी के बाद महेश भट्ट की जिंदगी में सोनी राजदान की एंट्री हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनी राजदान और महेश भट्ट ने शादी करने के लिए इस्लाम धर्म कबूल किया था। शादी के बाद इस कपल की दो बेटियां, शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट हुई थीं।
रिया चक्रवर्ती के साथ भी जुड़ा था नाम
महेश भट्ट का नाम दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के साथ भी जुड़ा था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि रिया चक्रर्ती और महेश भट्ट के बीच अफेयर है। हालांकि इस बात को लेकर रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट ने कोई टिप्पणी नहीं की थी।












Click it and Unblock the Notifications