महेश बाबू की वो आदत जिसके मुरीद हुए राजमौली, 'वाराणसी' के सेट का सुनाया यादगार किस्सा

ब्लॉकबस्टर फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली ने अपनी अपकमिंग फिल्म का टाइटल अनाउंस कर दिया है। इसका नाम Varanasi है, फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। इसके लॉन्च कार्यक्रम में सुपरस्टार महेश बाबू के साथ काम करने के अनुभव साझा करते हुए, उनके डेडिकेशन की खुलकर प्रशंसा की।

हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित इस इवेंट में राजामौली ने बताया कि महेश बाबू का काम के प्रति अनुशासन और समर्पण उन्हें बाकी कलाकारों से बहुत अलग बनाता है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि महेश बाबू शूटिंग के दौरान अपना मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करते, जो आज के समय में बेहद दुर्लभ आदत मानी जाती है।

varanasi shooting story

राजामौली के अनुसार, महेश बाबू जब सेट पर आते हैं तो पूरी तरह काम में डूब जाते हैं। निर्देशक ने कहा कि अभिनेता लगातार 8 घंटे की शिफ्ट के दौरान फोन को हाथ तक नहीं लगाते। काम खत्म होने के बाद ही उसे देखते हैं। राजामौली ने इस व्यवहार को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि हर किसी को उनसे सीख लेनी चाहिए, क्योंकि यह प्रोफेशनल लाइफ में ये डिसिप्लिन का सबसे बड़ा उदाहरण है।

इवेंट के दौरान राजामौली ने फिल्म के विजन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि 'वाराणसी' उनकी अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है, और इसकी भव्यता को केवल शब्दों के माध्यम से समझा पाना संभव नहीं था। इसी कारण उन्होंने फिल्म के पैमाने और कहानी के दायरे को दर्शाने के लिए एक अनाउंसमेंट वीडियो तैयार करवाया, जिससे दर्शकों को इसके विशाल विजन की झलक मिल सके।

फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू 'रुद्र' की मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे। उनके साथ प्रियंका चोपड़ा 'मंदाकिनी' के किरदार में नज़र आएंगी, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में मुख्य खलनायक 'कुंभा' की भूमिका अदा करेंगे। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ₹1100 करोड़ के बजट में बन रही है। यह फिल्म राजामौली की सबसे बड़ी परियोजनाओं में शामिल हो गई है, जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है।

गौरतलब है कि राजामौली की पिछली फिल्म 'आरआरआर' 2022 में रिलीज हुई थी, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की थी। अब दर्शक उनकी नई फिल्म 'वाराणसी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसके रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+