बड़े पर्दे पर रिलीज के पहले ही दिन महेश बाबू की फिल्म ने मचाया धमाल, जानिए कितना है प्रीमियर शो का कलेक्शन

हैराबाद, 12 मई। साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म सरकारु वारी पाटा को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिली है। इस फिल्म के रिलीज होते ही यह इसके आंकड़े रिलीज हुए। ट्रेड एक्सपर्ट के अनुसार सरकारु वारी पाटा ने अमेरिका में प्रीमियर शो में 6 करोड़ की कमाई की है। 12 मई को फिल्म सिनेमा हॉल में रिलीज हुई है। इस फिल्म को परशुराम पेटला ने डायरेक्ट किया है। बता दें कि दो साल में महेश बाबू की यह पहली फिल्म है जो बड़े पर्दे पर आई है।

कमाई के रिकॉर्ड तोड़ सकती है फिल्म

कमाई के रिकॉर्ड तोड़ सकती है फिल्म

महेश बाबू की यह फिल्म कोरोना के चलते कई बार रिलीज नहीं हो सकी और इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया। दो साल के बाद महेश बाबू की फिल्म बड़ पर्दे पर आई है और इस फिल्म को जबरदस्त शुरुआत मिली है। ट्रेड एक्सपर्ट कौशिक एलएम ने ट्विटर के जरिए फिल्म की जबरदस्त ओपनिंग की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करके लिखा ताजा रिपोर्ट के अनुसार सरकारु वारी पाटा ने अमेरिका में प्रीमियर शो में ही 850 हजार डॉलर की कमाई कर डाली है। फाइनल नंबर और भी चौंकाने वाले हो सकते हैं। यह फिल्म तहलका मचाने वाली है।

टॉलीवुड का धमाका जारी

टॉलीवुड का धमाका जारी

बता दें कि दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री की फिल्में एक के बाद एक बड़े पर्दे पर धमाल मचा रही हैं। पहले पुष्पा, फिर आरआरआर और केजीएफ चैप्टर 2 ने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़े। अब इन तीनों फिल्मों के बाद सरकारु वारी पाटा धमाल मचाने को तैयार है। फिल्म आज ही बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है और इसे देखने के लिए दर्शकों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई है। सिनेमा हॉल में लोगों की भारी भीड़ देखकर लग रहा है कि यह फिल्म कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

 फिल्म से जुड़े रोचक तथ्य

फिल्म से जुड़े रोचक तथ्य

फिल्म की बात करें तो कीर्ति सुरेश इसमे महेश बाबू के साथ मुख्य भूमिका में हैं। महेश बाबू की आखिरी फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी। सुपरस्टार कृष्ण के जन्मदिन के मौके पर ही इस फिल्म का ऐलान किया गया था। पहली बार कीर्ति सुरेश और महेश बाबू व परशुराम एक साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि उन्होंने पहले कियारा आडवाड़ी और साईं मांजरेकर को संपर्क किया था। लेकिन अंत में कीर्ति सुरेश को फिल्म के लिए चुना गया। फिल्म में पेन्नी गाने में महेश बाबू की बेटी सितारा भी पहली बार फिल्मों में नजर आएंगी। मई माह में महेश बाबू की यह चौथी फिल्म रिलीज हो रही है।

बयान की वजह से चर्चा में

बयान की वजह से चर्चा में

बता दें कि हाल ही में महेश बाबू हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए दिए अपने पुराने बयान की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने कहा था कि मैं हिंदी फिल्म करके अपना समय नहीं बर्बात करूंगा। मैं तमिल में ही फिल्में करूंगा जिसे हिंदी में देखनी है वो डब करे। हालांकि अपने बयान पर सफाई देते हुए महेश बाबू ने कहा कि मैं तमिल फिल्मों में अच्छा कर रहा हूं, मैं यहां का प्रिंस हूं, ऐसे में मैं हिंदी फिल्म में काम मांगने क्यों जाऊं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+