60 साल की उम्र में महेश बाबू के भाई ने की चौथी शादी, तीसरी पत्नी ने तलाक देने से किया इंकार

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के भाई नरेश ने पवित्रा लोकेश संग चौथी शादी कर ली है। एक्टर के भाई ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसके बाद से ही बवाल मचा हुआ है।

Mahesh Babu brother Naresh

Mahesh Babu brother Naresh Married: तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू के भाई अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर एक्टर नरेश सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार काफी विवादों के बीच उन्होंने पवित्रा वोकेश से चौथी शादी कर ली है। हाल ही में पवित्रा के साथ नरेश ने सोशल मीडिया पर किस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस तस्वीर पर जमकर बवाल मचा था। नरेश की तीसरी पत्नी राम्या रघुपति इस वीडियो को देखने के बाद बेहद भड़क गई थीं।

नरेश का अपनी तीसरी पत्नी राम्या रघुपति से कानूनी रूप से तलाक नहीं हुआ है। और इस बीच ही उन्होंने पवित्रा लोकेश से चौथी शादी कर ली। नरेश और पवित्रा ने अपनी शादी का एक वीडियो ट्विटर पर भी शेयर किया और फैंस से प्यार और आशीर्वाद मांगा है।

फैंस ने लोकेश को शादी की बधाईयां दीं। एक्टर की चौथी शादी को लेकर फैंस काफी नाराज हैं। कुछ का कहना है कि ये नरेश और पवित्रा का पब्लिसिटी स्टंट है। आने वाली फिल्म में दोनों साथ में काम कर रहे हैं इसलिए उन्होंने शादी का ये ड्रामा रचाया है।

बताते चलें कि खबरों के मुताबिक नरेश और पवित्रा लोकेश ने तकरीबन दो सालों तक साथ रहने के बाद आखिरकार अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया। न्यूली मैरेड कपल ने शुक्रवार को अपनी शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा- हमारी इस नई यात्रा में जीवन भर शांति और आनंद के लिए आपका आशीर्वाद चाहता हूं।

बताते चलें कि नरेश दिवंगत तेलुगू अभिनेत्री, निर्माता और निर्देशक विजयनिर्माला के बेटे हैं। टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू उनके सौतेले भाई हैं। नरेश की ये चौधी और पवित्रा की तीसरी शादी है। पवित्रा कर्नाटक से हैं और को एक्ट्रेस के रूप में कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में काम करती हैं।

अपनी पत्नी राम्या रघुपति से अलग होने के बाद नरेश विवादों में उलझ गए थे और पवित्रा के साथ उनकी रिलेशन पब्लिक हो गया था। राम्या रघुपति ने कथित तौर पर नरेश को तलाक देने से इंकार कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+