Mahayoddha Rama 3D Review: ड्रामा, एक्शन, थ्रिल और कॉमेडी, फुल एंटरटेनमेंट पैकेज है यह फिल्म

Mahayoddha Rama 3D Movie Review: बॉलीवुड में सबसे प्रोफिटेबल दिवाली फ्राइडे पर खान तिकड़ी और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स भी फ़िल्में नदारद हैं। साथ ही दर्शकों को बड़े पर्दे पर देखने के विकल्प में 'महायोद्धा रामा इन 3 डी ' रिलीज हो रही हैं। रामायण की कहानी पर आधारित फ़िल्म 'महायोद्धा रामा इन 3डी' में, आधुनिक थ्री डी और कुणाल कपूर, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, गुलशन ग्रोवर, मुकेश ऋषि, सुचित्रा पिल्लई, स्वर्गीय गुफी पेंटल जैसे बॉलीवुड एक्टर्स के वाइस ओवर प्रमुख आकर्षक हैं।

Mahayoddha Rama 3D Movie Review

'महायोद्धा रामा इन 3 डी' की शुरुवात में ही बता दिया जाता है कि फ़िल्म की कहानी वाल्मीकि रचित रामायण पर आधारित हैं। अभी तक दर्शकों ने गोस्वामी तुलसीदास की रामायण पर आधारित फिल्में और धारावाहिक देखते रहे हैं। फ़िल्म की शुरुवात रावण की कठिन तपस्या से शुरू होती है। रावण की तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा उसे वरदान मांगने को कहते हैं। रावण गरजते हुए कहता है 'मुझे सब चाहिए।" वरदान मिलने के बाद रावण सूरज चन्द्रमां सब मुट्ठी में करके तीनो लोक को भयमीत कर देता हैं। रामायण की कहानी के अनुसार राम भगवान का जन्म, राक्षसों को मारने से लगाकर, विवाह, फिर वनगमन और लंका विजय तक की घटनाये दर्शकों को इस फ़िल्म में देखने को मिलेंगी।

संवाद और वाइस ओवर
फ़िल्म के सवाद की बात जरूर करनी चाहिए। कहानी की प्रस्तुति एंगेजिंग और मनोरंजक रहे इसका ध्यान रखा गया हैं। फिल्म के डायलॉग ऐसे रखें गए हैं जो दर्शकों को पूरी कहानी में एक नयापन दे पाने में सफल रहे हैं। खास तौर पर बच्चो को यह बहुत पसंद आएगी।

फ़िल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट रामायण किरदारों को बॉलीवुड के एक्टर्स का वॉइस ओवर है। फिल्म में राम के रूप में कुणाल कपूर और सीता के रूप में मौनी रॉय की वाइस किरदारों को बहुत रोचक बना देते हैं। मौनी रॉय के हिस्से में संवाद भी बहुत शानदार है। वह सीता के किरदार में आत्मविश्वास और भावना दोनों को बहुत अच्छे से आवाज के माध्यम से पहुचाती हैं। लक्ष्मण के रूप में जिमी शेरगिल और हनुमान के रूप में मुकेश ऋषि भी अपना प्रभाव किरदारों पर डालते हैं। गुलशन ग्रोवर ने रावण की आवाज में जबरज़स्त नाटकीयता और रोमांच लेकर आते हैं। थ्री डी फ़िल्म के लिए किरदार में जितनी नाटकीयता और इफ़ेक्ट है उससे गुलशन ग्रोवर अपनी आवाज से मैच करते हैं।

हाईलाइट
महायोद्धा रामा फ़िल्म से दर्शक पहली बार, महाकाव्य रामायण को 3D में अनुभव करेंगे-न केवल इसे देखेंगे। बल्कि वास्तव में कहानी और इसकी दुनिया से जुड़ाव महसूस करेंगे। महायोद्धा राम इस कालातीत कथा की भव्यता को जीवंत कर देती हैं। थ्री डी में साउंड इफेक्ट के साथ शानदार दृश्य दृश्य याद रह जाते हैं। कुछ दृश्य बिल्कुल लुभावने हैं-जैसे 3D में देखते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे आप वास्तव में उत्सव कार्यक्रम का हिस्सा हैं। सीता और राम के विवाह के बीच खड़े हैं। ताड़का राक्षसी को मारना और सीता के स्वयंवर पर राम का शक्तिशाली धनुष तोड़ना देना पप्रभावशाली बन पड़ा हैं। फिल्म के राम के द्वारा तड़का जंगल और तड़का वध का दृश्य भी अभूतपूर्व हैं।

फिल्म में सबसे रोचक, मनोरंजक और साथ ही ज्ञानवर्धक किरदार रावण का हैं। जिस तरह से रावण को जीवंत किया गया है। 10 अलग-अलग सिरों के साथ, जिन्हें गुलशन ग्रोवर, अमीन सयानी, कीकू, सदाशिव अमरापुरकर और अन्य जैसे प्रतिष्ठित कलाकारों ने आवाज़ दी है। दस सिर के बीच में चलने वाले संवाद में मनोरजन, ड्रामा और ज्ञान सबकुछ हैं जैसे कहते हैं हमारे अंदर ही राम और रावण रहते हैं।

फाइनल टेक
महायोद्धा रामा एक पौराणिक फीचर फिल्म है जो धर्म और सदाचार के अवतार भगवान राम के जीवन और उनकी यात्रा को थ्री डी और स्पेशल इफेक्ट्स के साथ प्रस्तुत करती है। राम और रावण की लड़ाई अच्छाई और बुराई की प्रतीकात्मक लड़ाई हैं। इस दिवाली पर स्पेशल इफेक्ट और थ्रीडी में 'महायोद्धा रामा इन 3 डी' परिवार के साथ सिनेमाहाल में देखने के लिए एक अच्छा विकल्प हैं।

फिल्म रिव्यू: महायोद्धा राम इन 3डी
कलाकार: कुणाल कपूर, जिमी शेरगिल, मौनी रॉय, गुलशन ग्रोवर, मुकेश ऋषि,
निर्देशक: रायजादा रोहित, जयसिंह वैद
निर्माता: अभिमन्यू सिंह, रूपाली सिंह
बैनर: कॉन्टिलो पिक्चर्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+