Mahavatar Parshuram First Poster Out: महावतार परशुराम का पोस्टर आउट, खून से सना फरसा देख कांप उठेंगे अधर्मी!

Mahavatar Parshuram First Poster Out: 'KGF', 'सालार' और 'कांतारा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले होम्बले फिल्म्स (Hombale Films) ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने की तैयारी कर ली है। 'महावतार नरसिम्हा' की जबरदस्त सफलता के बाद, मेकर्स ने इस यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म 'महावतार परशुराम' (Mahavatar Parshuraam) का 19 अप्रैल यानि आज परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर मचअवेटेड पहला पोस्टर और टीजर जारी कर दिया है।

रिलीज हुए पोस्टर में भगवान विष्णु के छठे अवतार 'परशुराम' का बेहद खौफनाक और शक्तिशाली अवतार नजर आ रहा है। युद्ध के मैदान में खड़े योद्धा के हाथ में खून से सना फरसा (कुल्हाड़ी) है, जो अधर्म के विनाश की गवाही दे रहा है। फिल्म की टैगलाइन- 'जहां धैर्य समाप्त होता है, वहां परशुराम का फरसा शुरू होता है!' इस टीजर ने फैंस के बीच अभी से फिल्म को लेकर उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंचा दी है।

mahavatar parshuram first look

होम्बले फिल्म्स और कलीम प्रोडक्शन ने इस प्रोजेक्ट को 7 फिल्मों की एक सीरीज के रूप में प्लान किया है।

  • पिछला रिकॉर्ड: साल 2025 में आई 'महावतार नरसिम्हा' ने ग्लोबल लेवल पर ₹300 करोड़ का बिजनेस किया था। हालत यह थी कि लोग सिनेमाघरों के बाहर जूते उतारकर भजन-कीर्तन करने लगे थे।
  • नई कहानी: 'महावतार परशुराम' उन अहंकारी और भ्रष्ट राजाओं के अंत की कहानी है जिन्होंने धर्म का रास्ता छोड़ दिया था। प्रोड्यूसर विजय किरागांदुर के मुताबिक, यह फिल्म आज की पीढ़ी को अपनी जड़ों और शक्ति से जोड़ने का काम करेगी।

फैंस का रिएक्शन: 'यह तो सुनामी लाएगा!'
पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, 'दिसंबर 2027 का इंतजार नहीं हो रहा, यह तो सुनामी लाएगा!' वहीं दूसरे ने लिखा, 'प्योर पावर, प्योर धर्म! बड़े पर्दे पर परशुराम का गुस्सा देखने के लिए हम तैयार हैं।'

क्या है रिलीज डेट? टीम में कौन-कौन?
अश्विन कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का संगीत सैम सीएस (Sam CS) ने दिया है। फिल्म दिसंबर 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। विजय किरागांदुर और शिल्पा धवन द्वारा निर्मित यह फिल्म विजुअल इफेक्ट्स के मामले में 'कल्कि 2898 AD' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स को टक्कर देती नजर आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+