Mahavatar Narsimha OTT Release: ओटीटी पर रिलीज हुई 'महावतार नरसिम्हा', जानें किस प्लेटफॉर्म पर देखें इसे
Mahavatar Narsimha OTT Release: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर अश्विन कुमार के डायरेक्शन में बनी एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने गत 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होकर दर्शकों का दिल जीत लिया था।
ओटीटी पर रिलीज होने वाली है 'महावतार नरसिम्हा'
शानदार विजुअल्स और दमदार कहानी ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट बना दिया था। रिलीज के बाद से ही थिएटर्स में दर्शकों ने इस फिल्म को इतना पसंद किया कि जगह-जगह भगवान नरसिम्हा के जयकारे तक गूंज उठे थे।

नेटफ्लिक्स पर दोबारा गूंजेगी नरसिम्हा की दहाड़
-अब 56 दिनों के लंबे इंतजार के बाद दर्शकों की ये पसंदीदा फिल्म अपने ओटीटी प्रीमियर के लिए बिल्कुल तैयार है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी है कि फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' आज यानी 19 सितंबर 2025 (शुक्रवार) दोपहर 12:30 बजे से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
-ऐसे में अब दर्शक घर बैठे अब इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का आनंद उठा पाएंगे। जिन लोगों ने सिनेमाघरों में इस फिल्म का अनुभव मिस कर दिया था, उनके लिए ये शानदार मौका है कि वह नरसिम्हा अवतार की कहानी को अपने घर की स्क्रीन पर देख सकते हैं।
फिल्म की कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
-ये फिल्म भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद और दानव राजा हिरण्यकश्यपु की कथा पर आधारित है। जब हिरण्यकश्यपु ने अत्याचार की सीमाएं पार कर दी थीं, तब भगवान विष्णु ने नरसिम्हा अवतार धारण कर अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा और दुष्ट के अंत के लिए धरती पर अवतरण किया था।
-शानदार एनिमेशन, दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक और गहरी भावनाओं से भरी इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों को आखिरी क्षण तक बांधे रखा था। फिलहाल लोग इस फिल्म का मजा अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी ले सकेंगे।
जबरदस्त कमाई के साथ बनी ब्लॉकबस्टर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' ने वर्ल्डवाइड 325.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन 250.2 करोड़ रुपये का रहा है। क्लीम प्रोडक्शंस और होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी ये एनिमेटेड फिल्म अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications