महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणनवीस की पत्नी अमृता का पति पर चौंकाने वाला खुलासा, की ऐसी शिकायत, खोला बड़ा राज
Amruta Fadnavis On Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जहां अपनी सधी हुई राजनीतिक छवि के लिए जाने जाते हैं, वहीं उनकी पत्नी अमृता फडणवीस भी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।
क्या करती हैं अमृता फडणवीस?
आपको बता दें कि अमृता फडणवीस एक बैंकर, सिंगर और सोशल वर्कर हैं जो अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेती हैं और अपने पति का हर कदम पर साथ देती नजर आती हैं।

अमृता ने पति देवेंद्र फडणवीस पर दिया बड़ा बयान
इस बार अमृता फडणवीस अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं जिसमें उन्होंने पति देवेंद्र फडणवीस की निजी जिंदगी और स्वभाव के बारे में कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं।
'देवेंद्र फडणवीस बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं हैं'
-हाल ही में अमृता फडणवीस ने Curly Tales के यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू दिया है। इस बातचीत में उनसे पूछा गया कि क्या देवेंद्र फडणवीस रोमांटिक हैं? इस सवाल को सुनते ही अमृता फडणवीस ने मुस्कुराते हुए कहा- मैं डे वन से जानती हूं कि वो पीपल्स मैन हैं और बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं हैं लेकिन वो बेहद सपोर्टिव हैं।
-अमृता फडणवीस ने आगे कहा- अगर मुझे कुछ करना होता है तो वो कभी सवाल नहीं करते। उनका कहना होता है, जो तुम्हें सही लगे, वो करो। उन्हें मुझ पर पूरा भरोसा है कि मैं जो करूंगी वो सबके लिए अच्छा होगा।
-अमृता फडणवीस ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस के स्वभाव में गंभीरता और जिम्मेदारी ज्यादा है लेकिन परिवार के प्रति उनका व्यवहार हमेशा संवेदनशील और सहयोगी रहा है।
'देवेंद्र फडणवीस एब्सेंट हसबैंड हैं'
-इंटरव्यू के दौरान अमृता फडणवीस ने मजाकिया अंदाज में कहा- मैं हमेशा कहती हूं कि वो 'एब्सेंट हसबैंड' हैं लेकिन मुझे इस बात से कोई गिला नहीं है। जिस स्पीड और समर्पण के साथ उन्होंने महाराष्ट्र के लिए काम किया है, उस पर मुझे गर्व है। इसलिए मैं उन्हें पूरी आजादी देती हूं। अगर वो हमारे लिए नहीं भी हैं तो भी ओके है। हम अपना ध्यान रख सकते हैं।
-अमृता फडणवीस के इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोग मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने अमृता की स्पष्टवादिता की तारीफ की है। अमृता फडणवीस ने बताया कि उनके परिवार को साथ में छुट्टियां मनाने का वक्त शायद ही कभी मिलता हो।
'10 साल से हम कहीं वेकेशन पर नहीं गए'
-अमृता फडणवीस ने कहा- दिवीजा और देवेंद्र मुश्किल से कभी वेकेशन पर गए होंगे। पिछले साल बस एक बार हम मथुरा-वृंदावन गए थे क्योंकि दिवीजा ने बहुत जिद की थी। दरअसल वो कृष्ण भक्त है। बस डेढ़ दिन के लिए ही हम वेकेशन पर गए थे। पिछले 10 सालों में मुझे याद नहीं कि हम साथ वेकेशन पर गए हों।
-देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने कहा- मेरे पति सीएम हैं तो उनका ज्यादातर वक्त राज्य के कामकाज और मीटिंग्स में बीत जाता है लेकिन जब भी उन्हें मौका मिलता है,वो परिवार के साथ समय बिताने की पूरी कोशिश करते हैं।
अमृता फडणवीस की पर्सनैलिटी की हुई चर्चा
-सिर्फ राजनीतिक वजहों से नहीं बल्कि अपनी सिंगिंग और पब्लिक अपीयरेंस की वजह से भी अमृता फडणवीस अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज रिलीज किए हैं और कई स्टेज शोज में परफॉर्म भी किया है।
-अमृता फडणवीस के इस हालिया इंटरव्यू ने एक बार फिर ये साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक पॉलिटिशियन की पत्नी ही नहीं बल्कि एक आत्मनिर्भर और स्पष्ट सोच वाली महिला हैं, जो अपनी बात बेझिझक दुनिया के सामने रखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications