Gufi Paintal: शकुनी मामा के अलावा महाभारत के ये 7 बड़े किरदार कह चुके हैं दुनिया को अलविदा

शकुनि मामा से पहले महाभारत के कई दमदार किरदार भी दुनिया छोड़ चुके हैं। आइये जानते हैं इन किरदारों को निभाने वाले शानदार एक्टर्स के बारे में...

Mahabharata

Mahabharat Cast: महाभारत में शकुनि मामा का दमदार किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 80 के दशक में उनकी एक्टिंग को लोगों ने इतना पसंद किया कि आज तक ये किरदार लोगों के जहन में जिंदा है। शकुनि मामा से पहले इस सीरियल में काम करने वाले कई किरदार दुनिया छोड़ चुके हैं।

महाभारत के फैंस को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब गूफी पेंटल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन गूफी पेंटल से पहले भी कई दमदार किरदार दुनिया छोड़ चुके हैं। चलिये आज हम आपको इन किरदारों के बारे में बताते हैं।

हनुमान- दारा सिंह
रामायण और महाभारत में एक किरदार जबरदस्त सुर्खियों में रहा था और वो था हनुमान जी का। इस किरदार में दारा सिंह ने अपनी काबिलियत से जान फूंक दी थी। न सिर्फ हनुमान बल्कि उन्होंने अन्य कथाओं में भी किरदार निभाए थे। एक्टर के अलावा दारा सिंह एक डायरेक्टर भी थे। साल 2012 में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

कंस-गोगा कपूर
महाभारत में भगवान श्री कृष्ण के मामा कंस की भूमिका निभाने वाले गोगा सिंह बॉलीवुड के भी फेमस विलेन थे। उन्होंने कई फिल्मों में विलेन के रोल में लोगों की तारीफ बटोरी थी। साल 2011 में लंबी बीमारी के बाद 70 वर्षीय गोगा ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

भीम- प्रवीण कुमार सोबती
महाभारत में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले प्रवीण कुमार ने कई फिल्मों में भी काम किया। लेकिन भीम के किरदार में उन्हें अलग ही ख्याति प्राप्त हुई। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। लेकिन फिर 74 साल की उम्र में साल 2022 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

नंद- रसिक दावे
मशहूर धारावाहिक महाभारत में नंद का किरदार निभाने वाले रसिक की एक्टिंग के लोग दीवाने हो गए थे। रसिक ने न सिर्फ महाभारत बल्कि कई हिंदी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया था। साल 2006 में रसिक रियलिटी शो नच बलिये में भी दिखे। लेकिन फिर किडनी फेल होने के चलते एक्टर का पिछले साल यानी 2022 में निधन हो गया।

वेद व्यास- राजेश विवेक
बीआर चोपड़ा की महाभारत में वेद व्यास का रोल करने वाले विवेक ने लगान में 'गुरन' का किरदार भी निभाया था। उन्हें अपने की डायलॉग्स के लिए भी जाना जाता था। हैदराबाद में एक्टर एक साउथ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तभी देर रात हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। एक्टर ने महाभारत के अलावा 'भारत एक खोज सीरियल' में भी काम किया था।

विदुर- विरेंद्र राजदान
महाभारत में कौरवों और पांडवों के काका और हस्तिनापुर के महामंत्री विदुर की बात करें तो ये किरदार वीरेंद्र राजदान ने निभाया था। इससे पहले उन्होंने साल 1982 में फिल्म गांधी में मौलाना आजाद का रोल अदा किया था। लेकिन साल 2003 में वीरेंद्र राजदान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

कृपाचार्य- धर्मेश तिवारी
महाभारत में कृपाचार्य की भूमिका निभाने वाले धर्मेश तिवारी का साल 2014 में निधन हो गया था। 63 साल के धर्मेश डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित थे। वे एक शो के लिए चंडीगढ़ पहुंचे थे, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+