IAS स्मिता ने 'श्रीकृष्ण' से रचाई थी दूसरी शादी, ऐसे हुई थी पहली मुलाकात! आज जिंदगी में मची है उथल-पुथल...
Nitish Bhardwaj personal life: बीआर चोपड़ा की महाभारत में श्रीकृष्ण का रोल निभाने वाले नीतीश भारद्वाज की पर्सनल लाइफ में उथल पुथल मची हुई है। नीतीश ने हाल ही में अपने पत्नी पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। नीतीश ने खुद बताया कि उन्होंने इस रिश्ते को बहुत बचाने की कोशिश की मगर अब ये नहीं बच पाएगा। ऐसे में नीतीश के बारे में ये बातें जानकर फैंस भी बेहद नाराज नजर आ रहे हैं।
जरूरी नहीं होता कि रील लाइफ में जो कुछ भी हो रहा हो, उसका रीयल लाइफ पर भी असर हो। या वैसा ही ठीक आपकी असल जिंदगी में भी चले। नीतीश भारद्वाज को जब भी श्रीकृष्ण के रोल में देखते थे, तो ऐसा लगता था मानो स्वयं श्रीकृष्ण इस धरती पर उतर आए हों। वे जब जिंदगी के उतार चढ़ाव और उनसे निपटने की बातें किया करते थे तो मन होता था बस सुनते ही रहें।

कैसे मिले थे नीतीश और स्मिता?
हमेशा से लोगों को सद्भाव और अच्छे मार्ग पर लाने की बातें करने वाले नीतीश की पर्सनल लाइफ कभी अच्छी नहीं रही। बताते चलें कि साल 2009 में 14 मार्च को नीतीश और स्मिता शादी के बंधन में बंधे थे। स्मिता की ये दूसरी शादी थी। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की मुलाकात कुछ कॉमन फ्रेंड्स की वजह से हुई थी।
इसके बाद दोनों को प्यार हो गया और जब ये प्यार परवान चढ़ा तो साल 2009 में दोनों एक हो गए। फिर नीतीश और स्मिता की दो जड़वा बेटियां भी हुईं। ये बेटियां अभी 11 साल की हैं। मगर धीरे धीरे नीतीश और स्मिता के रिश्ते में खटास आने लगी और फिर आखिरकार साल 2019 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया।
दोनों ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली मगर अभी तक ये तलाक हुआ नहीं है। दोनों ने शादी को दूसरा मौका भी देना चाहा। जिस बात के बारे में एक इंटरव्यू में खुद नीतीश ने कहा है। नीतीश ने कहा कि मैंने इस रिश्ते को एक मौका भी देना चाहा मगर लगता है कि ऐसा कभी नहीं हो सकता। हाल ही में नीतीश ने अपनी पत्नी के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराया है।
नीतीश का कहना है कि उनकी पत्नी स्मिता बेटियों से उन्हें दूर रखती हैं।












Click it and Unblock the Notifications