IFFI 2025: फिल्म बाजार में लांच हुआ ‘मैजिकल वॉलेट’, आंचल सिंह के लुक्स है हाईलाइट
जिमी शेरगिल, संजय मिश्रा और आंचल जी.एस. सिंह की मुख्य भूमिकाओं वाली 'मैजिकल वॉलेट' का पोस्टर गोवा के फिल्म बाज़ार में लांच हुआ। नेटफ्लिक्स के शो काली काली आंखे फेम एक्ट्रेस आंचल जी.एस. सिंह के दो दो अलग-अलग लुक्स फ़िल्म के पोस्टर के हाईलाइट है।

हिंदी फ़िल्म 'मैजिकल वॉलेट' के पोस्टर में आंचल जी.एस. सिंह का लुक्स हाइलाइट रहा उनका दो विपरीत रूपों वाला पोस्टर ने सबका ध्यान खींचा. फ़िल्म बाज़ार, गोवा में निर्देशक नितिन कुशवाहा, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हिफ़ाज़त अली और को-प्रोड्यूसर गौरव डागर की उपस्थित में फ़िल्म का पोस्टर रिलीज़ किया गया । जिमी शेरगिल, संजय मिश्रा और आंचल जी.एस. सिंह की मुख्य भूमिकाओं वाली 'मैजिकल वॉलेट' आपको दो हज़ार साल पुराने वाराणसी की रहस्यमयी धड़कनों और उससे जुड़ी अद्भुत कहानियों के बीच पहुचाती है ।
फ़िल्म के पहले पोस्टर में आँचल जीएस सिंह एक तरफ बिजली-सी ताक़त लिए एक प्रचंड योद्धा के रूप में दिखाई देती हैं, जबकि दूसरी तरफ़ वही आंचल एक सहज, सादगी भरी, मुस्कुराती युवती के रूप में दिल छू लेती हैं। उनका यह ड्युअल रूप न केवल देखने में आकर्षक है, बल्कि उनके किरदार के भीतर छुपी गहराइयों की ओर भी संकेत करता है।फ़िल्म के एक और पोस्टर में संजय मिश्रा को वाराणसी के घाटों पर दिखाया गया है-हाथ में नोटों से भरा एक रहस्यमयी वॉलेट, और पीछे उनसे दौड़ते जिमी शेरगिल और आंचल। दूसरी तरफ़ इश्तियाक़ खान की उलझी हुई नज़रें दृश्य में हल्का-सा हास्य जोड़ देती हैं। गंगा के किनारे ढलता सूरज, प्राचीन मंदिर और शहर की आध्यात्मिक चमक इस कहानी को एक अनोखा रंग देते हैं।
निर्देशक नितिन एन. कुशवाहा ने कहा, "'मैजिकल वॉलेट' सिर्फ़ एक फिल्म नहीं, यह वाराणसी की आत्मा से निकला एक अनुभव है। शहर हर फ्रेम को दिशा देता है, कहानी को सांसें देता है। आँचल का किरदार बेहद रहस्यमय और चुनौती भरा है ।"नरेश ऐंड ब्रदर्स द्वारा निर्मित और गौरव दागर व कलाकार्स एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित यह फिल्म भावनाओं, रहस्य और वाराणसी की सांस्कृतिक धड़कनों को एक साथ पिरोती है।












Click it and Unblock the Notifications