रजनीकांत की 'कूली' नहीं हो पाएगी पायरेसी का शिकार, मद्रास हाईकोर्ट ने दी सख्त चेतावनी
Rajinikanth Coolie Piracy: 14 अगस्त को रजनीकांत की 'कूली' रिलीज हो रही है। इस फिल्म का जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही अच्छी कमाई कर ली है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 24.64 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, ब्लॉक सीट्स की बात करें तो ये आंकड़ा 32.66 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
'कूली' के मेकर्स इस फिल्म का बज देखते हुए तगड़ी कमाई की उम्मीद लगाकर बैठे हैं। ऐसे में वो हर तरह की कोशिश कर रहे हैं। इसमें पायरेसी भी है। दरअसल, भारत में पायरेसी बड़ा मुद्दा है। बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी फिल्में पायरेसी का शिकार हो जाती हैं। अब 'कूली' के मेकर्स ने सख्त कदम उठाया है।

मद्रास हाईकोर्ट ने सभी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और केबल नेटवर्क कंपनियों को एक आदेश दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि फिल्म का कोई भी पायरेटेड वर्जन किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम न हो। इतना ही नहीं, कोर्ट ने आदेश में ये भी कहा कि अगर पायरेसी हुई तो मेकर्स को भयंकर नुकसान हो सकता है। पायरेटेड वर्जन स्ट्रीम करने वाली सभी साइट्स को और उनके ISPs को ब्लॉक करने के लिए भी कहा है। ताकि फिल्म के पायरेटेड वर्जन नहीं स्ट्रीम हो सके।
बता दें, तमिलनाडु में 'कूली' का पहला शो सुबह 9 बजे से शुरू होगा। क्योंकि राज्य सरकार ने सुबह के शुरुआती शो पर प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, केरल और कर्नाटक के कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में 14 अगस्त को सुबह 6 बजे से ही स्क्रीनिंग शुरू हो जाएगी। यह प्रतिबंध इसलिए लगाया गया था क्योंकि 2023 में 'थुनिवु' के पहले दिन के पहले शो के दौरान एक फैन की मौत हो गई थी।
इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, सौबिन शाहिर, उपेन्द्र, श्रुति हासन, सत्यराज, रचिता राम, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, कन्ना रवि, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट जैसे कई कलाकार अहम रोल में हैं। वहीं, आमिर खान एक कैमियो में नजर आएंगे। फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications