माधुरी दीक्षित के साथ हुआ ऐसा 'कांड', बौखलाए लोग, एक्ट्रेस की इस हरकत पर फूटा गुस्सा और फिर जो हुआ
Madhuri Dixit: अपने आकर्षण और खूबसूरत अदाकारी के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को उनके कनाडा टूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
माधुरी दीक्षित का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो क्लिप में माधुरी दीक्षित स्टेज पर परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं। इसे कई लोगों ने शेयर किया है और दावा किया है कि वह अपने शो के लिए लगभग तीन घंटे देरी से पहुंची थीं। ऐसे में वहां मौजूद लोग बौखला गए थे।

'माधुरी दीक्षित के टूर में शामिल न हों, अपने पैसे बचाएं'
माधुरी दीक्षित के इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है- मैं आपको एक सलाह दे सकती हूं, तो वह यही है कि माधुरी दीक्षित के टूर में शामिल न हों, अपने पैसे बचाएं।
माधुरी दीक्षित के शो को बताया गया समय की बर्बादी
आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित के इस कनाडा टूर को सोशल मीडिया यूजर्स ने अव्यवस्थित, खराब तरीके से आयोजित और समय की बर्बादी बताया है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई कमेंट्स वायरल हो रहे हैं जिनमें माधुरी दीक्षित के लिए लोगों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है।
'अब तक का सबसे घटिया शो था'
एक निराश दर्शक ने लिखा है- ये अब तक का सबसे घटिया शो था। कितना ज्यादा अव्यवस्थित। विज्ञापन में ये नहीं बताया गया था कि वह बस हर गाने पर दो सेकंड तक बात करेंगें और थोड़ा सा डांस करेंगी। ये बहुत ही खराब आयोजन था।
माधुरी दीक्षित के शो के लेकर बौखलाए लोग
-वहीं दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा था- माधुरी दीक्षित के इस कनाडा टूर शो का हाल देखकर इतने सारे लोग स्टेडियम छोड़कर बाहर चले गए थे। लोग पैसे वापस करने के लिए चिल्ला रहे थे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह एक खूबसूरत अभिनेत्री और इंसान हैं, शो देखने आए सभी लोग इस बात से सहमत हैं कि ये आयोजन बहुत ही खराब था।
-एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये सबसे घटिया शो है। इसे किसी को नहीं देखना चाहिए। दर्शकों के समय की जरा भी चिंता नहीं। तीन घंटे लेट और फिर बेकार की बातों से भरा था ये शो।
लोगों ने कमेंट्स कर कही ऐसी बात
-कई लोगों ने बताया कि उनकी टिकटों पर शाम 7:30 बजे शो के शुरू होने का समय लिखा था लेकिन ये कार्यक्रम रात 10 बजे शुरू हुआ था। इस इवेंट में शामिल एक शख्स ने कहा- मैं रात 11:05 बजे चला गया क्योंकि मुझे अगले दिन ऑफिस जाना था। सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि आयोजकों ने या फिर खुद माधुरी दीक्षित ने ये तय किया था कि वह रात 10 बजे आएंगी। कार्यक्रम बहुत देर से शुरू हुआ और दर्शकों के समय का अनादर किया गया।
-वहीं एक शख्स ने लिखा है- कृपया सभी लोग आयोजकों की शिकायत उपभोक्ता संरक्षण ओंटारियो को करें। ये गलत बयानबाजी के अंतर्गत आता है। किसी व्यवसाय के लिए अपनी सेवाओं के बारे में गलत जानकारी देना गैरकानूनी है।
फैंस ने किया माधुरी दीक्षित का बचाव
-हालांकि आलोचनाओं के बीच कुछ प्रशंसक माधुरी दीक्षित का बचाव करने के लिए भी आगे आए हैं। एक फैन ने टिप्पणी करते हुए लिखा है- वह हमेशा की तरह शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। हो सकता है कि ये प्रोडक्शन या प्रबंधन समन्वय का मामला हो।
-एक अन्य फैन ने लिखा है- माधुरी दीक्षित अद्भुत हैं। एक्ट्रेस के असली फैस उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते रहते हैं। अगर आयोजन सही ढंग से नहीं हुआ तो ये उनकी गलती नहीं है। उनकी उपस्थिति का आनंद ही कुछ और है।
माधुरी दीक्षित ने नहीं जारी किया कोई बयान
-आपको बता दें कि ये विवाद इसी साल की शुरुआत में फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ हुई एक ऐसी ही घटना के बाद शुरू हुआ है,जब उन्हें मेलबर्न कॉन्सर्ट में देर से पहुंचने पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
-बाद में नेहा कक्कड़ ने आयोजकों पर खराब व्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए माफी मांगी थी। फिलहाल माधुरी दीक्षित और उनकी टीम ने इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications