दिवाली पर हुए इस हादसे को याद कर आज भी पटाखों से डरती हैं माधुरी दीक्षित, एक्ट्रेस को मुंडवाना पड़ा था सिर
Madhuri Dixit: दिवाली का त्योहार केवल भारत में ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी ये सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास त्योहार का सभी लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। लेकिन एक बार बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ दिवाली के मौके पर बड़ा हादसा हो गया था।
दिवाली के मौके पर अगर सावधानी नहीं बरती तो हादसा भी हो सकता है। एक बार कुछ ऐसा ही अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ हुआ था। वह बचपन में अपने दोस्तों के साथ दिवाली सेलिब्रेट कर रही थीं। तभी उनके साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसकी वजह से एक्ट्रेस के सारे बाल ही जल गए।

माधुरी ने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि, दिवाली मनाते समय एक दोस्त ने उनके साथ मजाक किया था। उसने एक्ट्रेस के हाथ में पटाखा थमा दिया और माधुरी को कुछ आईडिया नहीं था कि उनके साथ क्या होने वाला है। उसने पटाखा हाथ में रखकर उसे जला दिया जिसकी वजह से माधुरी के साथ हादसा हुआ और उनके पूरे बाल जल गए।
इस हादसे के बाद माधुरी दीक्षित को अपना पूरा सिर मुंडवाना पड़ गया था। इसकी वजह से पूरा परिवार काफी ज्यादा परेशान हो गया था और कई दिनों तक एक्ट्रेस अपने घर से भी बाहर नहीं निकली थीं। उनके बाल वापस आने में काफी ज्यादा वक्त लग गया था। इस घटना की वजह से माधुरी काफी सहम गई थीं और उन्होंने कसम खाली थी कि वह फिर कभी भी पटाखे नहीं जलाएंगी। उनके लिए ये हादसा एक बुरे सपने जैसा था।
माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में कई हिट फिल्म दी हैं। उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस जल्द ही अगली फिल्म 'भूल भुलैया 3' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिका निभाएंगे। ये फिल्म दिवाली के मौके पर यानी 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है। देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस ये फिल्म इस बार क्या कमाल कर पाती है या नहीं।
ये भी पढ़ें: Madhuri Dixit: 'वो देशद्रोही है', माधुरी दीक्षित पर क्यों भड़के हैं लोग? सोशल मीडिया पर क्यों मचा है हंगामा?












Click it and Unblock the Notifications