Maalik Teaser Release: 'मालिक' का खौफनाक टीजर रिलीज, नहीं देखा होगा राजकुमार राव का ऐसा लुक

Maalik Teaser Release: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की हालिया रिलीज फिल्म 'भूल चूक माफ' लोगों को पसंद आई है। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया है। इसी बीच एक्टर एक बार फिर लोगों को एंटरटेन करने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' का टीजर हुआ रिलीज
इस बार राजकुमार राव कॉमेडी मूड में नहीं बल्कि लोगों को डराते हुए दिखाई देंगे। नई फिल्म में राजकुमार राव का किरदार काफी भयावह होने वाला है। राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म का नाम 'मालिक' है जिसका टीजर आज यानी 3 जून 2025 को रिलीज कर दिया गया है।

maalik teaser

एक्शन और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है ये फिल्म

फिल्म 'मालिक' के टीजर में उनका दमदार अंदाज नजर आ रहा है। मेकर्स की मानें तो इस अपकमिंग फिल्म में राजकुमार राव अपनी एक्टिंग से सभी को चौंकाने वाले हैं। आपको बता दें कि राजकुमार राव की ये अपकमिंग फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। साथ ही उनका जबरदस्त लुक भी लोगों को डराने वाला है।

राजकुमार राव का डार्क और इंटेंस लुक

-फिल्म 'मालिक' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फिल्म में राजकुमार राव का ऐसा रूप नजर आ रहा है, जो लोगों ने पहले कभी नहीं देखा होगा। टीजर की शुरुआत में राजकुमार राव को एक डार्क और इंटेंस सीन में दिखाया जाता है।

-हाथ में बंदूक लिए राजकुमार राव बिस्तर से उठते हैं। वह हक की रोटी छीनने की बात करते हैं। आपको बता दें कि फिल्म की कहानी 1988 के इलाहाबाद की है, जहां राजकुमार राव खुलेआम लोगों को मौत के घाट उतारते नजर आ रहे हैं। राजकुमार राव के इस अंदाज को देखकर लोग खुश हो रहे हैं।

11 जुलाई 2025 को रिलीज होगी ये फिल्म

जानकारी के अनुसार फिल्म में राजकुमार राव का लुक काफी खतरनाक और डराने वाला है। खून से लथपथ चेहरा और आंखों में भरा गुस्सा देखकर लोगों की रूह कांप जाएगी। लोगों की मानें तो उनका लुक 'एनिमल' और 'मार्को' जैसी फिल्मों से मिलता झुलता है। आपको बता दें कि राजकुमार राव की ये फिल्म आगामी 11 जुलाई 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+