Maa Trailer Out: काजोल की 'मां' का खौफनाक ट्रेलर रिलीज, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Maa Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। काजोल की अपकमिंग फिल्म मां जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में लोगों के उत्साह को बढ़ाते हुए आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

काजोल की अपकमिंग फिल्म 'मां' का भयानक ट्रेलर रिलीज
आपको बता दें कि काजोल की अपकमिंग हॉरर फिल्म 'मां' इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। दरअसल मेकर्स ने आज यानी 29 मई 2025 को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर में काजोल एक नए अवतार में नजर आ रही हैं।

maa trailer

फिल्म मां एक हॉरर मूवी है

फिल्म 'मां' एक हॉरर मूवी है, जिसे साल 2024 की सुपरहिट फिल्म 'शैतान' के मेकर्स ने बनाया है। फिल्म मां में काजोल लीड रोल में नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

27 जून 2025 को रिलीज होगी फिल्म

ट्रेलर में देखा जा सकता है कि फिल्म में कई खतरनाक और डरावने सीन्स भरे हुए हैं। वहीं फिल्म का कहानी का कुछ हिस्सा भी ट्रेलर में साफ हो रहा है। आपको बता दें कि ये फिल्म आगामी 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के डिजीटल राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने खरीद लिए हैं।

फिल्म के कई सीन आपके रोंगटे खड़े कर देंगे

-2 मिनट और 24 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत काजोल से होती है जो अपनी बेटी के साथ डरावने माहौल में गाड़ी चला रही हैं। जब एक लाश कार से टकराती है तो दोनों काफी डर जाते हैं। इसके बाद अगले सीन में काजोल अपनी बेटी को एक पुरानी हवेली में ले जाती है और उसे कहती हैं कि बिना मां से पूछे वह कहीं न जाए।

-हालांकि, बेटी एक्साइटेड हो जाती है और उस घर में रहने वाली लड़की से उसे सुनसान जगह दिखाने के लिए कहती है। वो लड़की उससे कहती है कि यहां कोई नहीं आता है और हर कोई कहता है, यहां राक्षस रहता है।

-इसके बाद काजोल की बेटी जंगल में चली जाती है और एक राक्षस उसे खींचकर ले जाता है। ट्रेलर में दिखाया जाता है कि काजोल अपनी बेटी को बुरी ताकतों से बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। ट्रेलर में ये भी दिखाया जाता है कि फिल्म के राक्षस और उसके बुरे कर्मों के पीछे की क्या कहानी है।

फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स

काजोल के पति एक्टर अजय देवगन ने ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में काजोल के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय और जितिन गुलाटी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इसे देवगन फिल्म्स के साथ मिलकर जियो स्टूडियोज ने प्रस्तुत किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+