मां बिपाशा बसु ने थामी बेटी की उंगलियां, फिर करने लगीं डांस, देवी के साथ वीडियो हो रहा है वायरल
Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी का क्यूट सा डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। लोग देवी का ये वीडियो देखकर काफी खुश हो रहे हैं।

Bipasha Basu: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों काम से ब्रेक लेकर अपनी बेटी देवी की परवरिश में बिजी चल रही हैं। आपको बता दें कि नवंबर 2022 को बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने हैं। बिपाशा बसु ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। इस समय एक्ट्रेस बिपाशा बसु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिपाशा बसु की बेटी देवी का एक प्यारा सा डांस वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है।
बिपाशा बसु ने बेटी संग किया डांस
बिपाशा बसु ने अपनी बेटी देवी का क्यूट सा डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। लोग देवी का ये वीडियो देखकर काफी खुश हो रहे हैं। आपको बता दें कि बिपाशा अक्सर अपनी लाडली बेटी की तस्वीरें और वीडियोज सोसल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अपने लेटेस्ट वीडियो में बिपाशा बसु अपनी बेटी को गोद में लेकर डांस करती नजर आ रही हैं।
बेटी की परवरिश में बिजी हैं बिपाशा बसु
जानकारी के अनुसार बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंग ग्रोवर नवंबर 2022 में ही बेटी देवी के पैरेंट्स बने हैं। बिपाशा बसु काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह अपने बेटी के साथ लाइफ के बेस्ट फेज को इन्जॉय करती नजर आ रही हैं। बिपाशा बसु की बेटी के डांस वीडियो पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। देखें वीडियो-
'देवी के साथ डांस करना मेरा फेवरेट काम'
बिपाशा बसु ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- देवी के साथ डांस करना इन दिनों मेरा फेवरेट काम है। वीडियो में बिपाशा ने बेटी को बेबी कैरी बैग में बांध रखा है। बिपाशा अपनी लाडली को मौसम का नजारा दिखा रही हैं और उसके नन्हे हाथों को अपनी उंगलियों से थामकर उसे डांस करवाने की कोशिश कर रही हैं।
देवी के रूम का पिंक डेकोरेशन
इससे पहले बिपाशा बसु ने बेटी की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। हाल ही में बिपाशा बसु ने बेटी का एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें वह पालने में नजर आ रही है। इस वीडियो में बच्ची का खूबसूरत कमरा और डेकोरेशन भी साफ नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु ने अपनी बेटी का रूम पिंक कलर से डेकोरेट किया है।












Click it and Unblock the Notifications