Lust Stories 2: लोगों को क्यों नहीं पसंद आ रही 'लस्ट स्टोरीज 2', जानें इसके फेल होने के 4 बड़े कारण
Lust Stories 2: लोगों को फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' का बहुत ही लंबे समय से इंतजार था। इस फिल्म में 4 डायरेक्टरों ने अपनी कहानी से लोगों को एंटरटेन करने की कोशिश की है। फिल्म के दमदार ट्रेलर को देखकर भी लोगों के होश उड़ गए थे। इस फिल्म में बूढ़ी दादी बनी नीना गुप्ता से लेकर बोल्डनेस की सारी हदें तोड़ती नजर आईं तमन्ना भाटिया ने भी सोशल मीडिया पर आग लगा दी थी लेकिन जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो लोग इसे देखकर मायूस नजर आए।
आपको बता दें कि फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' गत 29 जून 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हई है लेकिन इसे दर्शकों से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म की आलोचना करते नजर आ रहे हैं। लोगों की मानें तो इस फिल्म में सेक्स की बातें इतनी ज्यादा हो गई हैं कि वह सेंशुअल होने की बजाय एक ब्री-ग्रेड स्टाइल की फिल्म की तरह लग रही है। आइए आपको बताते हैं क्यों फेल होती नजर आ रही है 'लस्ट स्टोरीज 2'।

इन 4 कारणों से पिछड़ गई 'लस्ट स्टोरीज 2'
1. आर बाल्कि ने अपनी कहानी के जरिए शादी के रिश्ते में सेक्स के महत्व को समझाने की कोशिश की है लेकिन नीना गुप्ता की लगातार बोली जा रहीं एक ही तरह की बातों ने लोगों को पेरशान किया है। एक ही तरह की बातों पर जोर देते रहना और उसे ड्रैग्ड करते जाना उबाऊ सा लगने लगता है। बूढ़ी दादी का किरदार निभा रहीं नीना गुप्ता की बातें लोगों को कूल नहीं बल्कि इरीटेट कर रही हैं। कपल की प्राइवेसी में दादी की दखलअंदाजी एक हद तक बर्दाश्त की जा सकती है, लेकिन वो भी बनावटीपन से भरा हुआ प्रतीत होता है।
2. कोंकणा सेन शर्मा की कहानी में उनका टच साफ नजर आता है। वह अपमे फिल्मों में क्लास डिफरेंस जैसे इश्यूज का भरपूर इस्तेमाल करती रही हैं, वो भी इस कहानी में दिखाई देता है। हालांकि यहां पर कोंकणा अपने लीड किरदार इशिता को एक्सप्लोर करने में चूक कर जाती हैं। इशिता की बैकड्रॉप स्टोरी न होने की वजह से उनका स्टेसस लोगों को समझ नहीं आता है।
3. फिल्म के तीसरे हिस्सी की कहानी तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को लेकर है। अपनी कहानियों में सस्पेंस व ट्विस्ट के लिए पहचाने जाने वाले डायरेक्ट सुजॉय घोष की ये और ज्यादा कहानी अच्छी हो सकती थी लेकिन उसके एग्जीक्यूशन में लापरवाही बरती गई है। कहानी सस्पेंस से भरी जरूर है लेकिन ये लोगों के मन में एक्साइटमेंट व थ्रिल पैदा नहीं कर पाती है। कहानी लिखने का अंदाज भी अच्छा नहीं जिसके चलते ये बहुत ही धीमी गति में आगे बढ़ती है।
4. काजोल जैसी बेहतरीन एक्ट्रेस ने जब लस्ट स्टोरी 2 का हिस्सा बनने की घोषणा की थी, तो उनके फैंस हैरान हो गए थे। दर्शकों को उम्मीद थी कि काजोल इस फिल्म में कुछ ऐसे अवतार में नजर आएंगी जो शायद किसी ने अभी तक न सोचा हो। लेकिन डायरेक्टर काजोल की अदायगी को ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पाए। काजोल का कैरेक्टर काफी बेजान था जो कि दर्शकों पर कोई जादू नहीं चाला पाया। हालांकि इस कहानी के ट्विस्ट ने लोगों को चौंका जरूर दिया था और इसलिए इस कहानी को सबसे आखिर में दिखाया गया। इसमें काजोल के साथ कुमुद मिश्रा नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications