सेक्स सीन से पहले अनुराग कश्यप ने Amruta Subhash से पूछी थी पीरियड्स डेट, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं डरी हुई थी'

अमृता सुभाष ने 'सेक्रेड गेम्स 2'में कई सारे इंटीमेट सीन्स दिए थे जिसे करने से पहले अनुराग कश्यप ने उनसे पीरियड्स डेट पूछी। लस्ट स्टोरी 2 एक्ट्रेस ने खुद इसका खुलासा किया।

Anurag Kashyap Amruta Subhash: हाल ही में रिलीज हुई लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आई एक्ट्रेस अमृता सुभाष ने अपनी शानदार एक्टिंग और परफॉर्मेंस से फैंस को इंप्रेस कर दिया। जिसमें एक्ट्रेस ने काफी बोल्ड सेक्स सीन दिए हैं जिसकी वजह से वह काफी चर्चा में हैं। अब हाल ही में उन्होंने मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

अमृता ने सेक्रेड गेम्स 2 में दिए थे इंटीमेट सीन्स
अमृता सुभाष को लस्ट स्टोरीज 2 से पहले 'सेक्रेड गेम्स 2' में देखा गया था। जिसका डायरेक्शन अनुराग कश्यप ने किया था। अब एक्ट्रेस ने नेटफ्लिक्स इंडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, वह इंटीमेट सीन करने के लिए कंफरटेबल नहीं थी और अनुराग कश्यप ने शूट करने से पहले उनकी पीरियड्स डेट पूछी थी।

Amruta Subhash

शूट करने से पहले अनुराग कश्यप ने पूछी पीरियड्स डेट
अमृता सुभाष ने अनुराग कश्यप की तारीफ करते हुए बताया कि कैसे इस सीन को करने के लिए डायरेक्टर ने उनको कंफर्टेबेल फील कराया। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने अपना पहला सेक्स सीन सेक्रेड गेम्स 2 में अनुराग के साथ ही किया था। वह बेहद अच्छे हैं। उन्होंने पूरी डायरेक्शन टीम को बुलाया और मुझसे सवाल पूछा था कि आपकी पीरियड्स की तारीखें क्या हैं? इसलिए ताकि वह उस दौरान सेक्स सीन शेड्यूल नहीं करेंगे। उन्होंने यहां तक मुझसे ये भी पूछा था कि, 'क्या आप इसे अपने पीरियड्स के दौरान करेंगी?'

अमृता ने लस्ट स्टोरी 2 में किए बोल्ड सीन्स
अमृता सुभाष ने आगे यह भी बताया कि इन सब मामलों में अनुराग कश्यप काफी सेंसेटिव हैं। आपको बता दें कि, सेक्रेज गेम्स 2 में एक्ट्रेस ने एक रॉ एजेंट का रोल प्ले किया था। जिसमें उन्हें कई सारे बोल्ड सीन्स दिए हैं। इसके अलावा लस्ट स्टोरीज 2 में उन्होंने एक कामवाली बाई की भूमिका निभाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+