Love Story: पहले किया 'वन नाइट स्टैंड' फिर प्यार, एक्ट्रेस ने उम्र में छोटे एक्टर को घर से भगाकर की ऐसी शादी
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi Love Story: बॉलीवुड की सबसे मजबूत और पसंदीदा जोड़ियों में शुमार अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। साल 1988 में पहली मुलाकात से शुरू हुआ ये रिश्ता आज 38 साल का सफर तय कर चुका है।
अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी की प्रेम कहानी
दो बेटों के माता-पिता बन चुके अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने हाल ही में अपने नए व्लॉग में अपनी प्रेम कहानी से जुड़े कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्होंने फैंस को हैरान भी किया और मुस्कुराने पर भी मजबूर कर दिया।

डेट नाइट में खुला लव स्टोरी का पिटारा
हाल ही में अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी एक डेट नाइट पर गए थे, जहां दोनों ने अपने व्लॉग के जरिए फैंस के साथ खुलकर बातचीत की। इसी दौरान कपल ने अपनी पहली मुलाकात और रिश्ते की शुरुआत को लेकर बेहद ईमानदार और मजेदार खुलासा किया। व्लॉग में दोनों ने ये भी स्वीकार किया कि उनकी कहानी की शुरुआत किसी प्लान किए गए रिश्ते की तरह नहीं थी।
अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी ने किया था वन नाइट स्टैंड
-अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की पहली मुलाकात साल 1988 में एक कॉमन फ्रेंड के घर हुई थी। उसी रात दोस्तों के साथ क्लब जाने के दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी।
-परमीत सेठी ने हंसते हुए कहा- वो बस एक रात की बात थी, एक तरह से वन नाइट स्टैंड। इस पर अर्चना पूरन सिंह ने भी हामी भरते हुए बताया कि उस वक्त दोनों का रिश्ता काफी कैजुअल था और किसी ने नहीं सोचा था कि ये मुलाकात जिंदगीभर का रिश्ता बन जाएगी।
अर्चना पूरन सिंह कर रही थीं फोन का इंतजार
-अर्चना पूरन सिंह ने बताया कि उस रात के बाद वह अगले दिन परमीत सेठी के फोन का इंतजार कर रही थीं। फोन आया और यहीं से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो फिर कभी रुका ही नहीं। दोनों उस समय अपने-अपने पुराने रिश्तों से बाहर आ चुके थे और किसी नए रिश्ते को लेकर बेहद सहज थे।
-अर्चना पूरन सिंह ने कहा- लोग कहते हैं कि ऐसे रिश्ते ज्यादा नहीं टिकते लेकिन हम इसका सबूत हैं कि ये भी कामयाब हो सकते हैं। जिस दौर में दोनों का रिश्ता शुरू हुआ, उस वक्त अर्चना पूरन सिंह फिल्म 'जलवा' के बाद सुर्खियों में थीं। वहीं एक्टर परमीत सेठी उस समय अपने करियर में संघर्ष कर रहे थे।
-परमीत सेठी ने माना कि उन्हें लगता था अर्चना पूरन सिंह उनकी लीग से बाहर हैं। दरअसल परमीत मिडिल क्लास बैकग्राउंड से थे जबकि अर्चना पहले से इंडस्ट्री में पहचान बना चुकी थीं।
घरवालों की नाराजगी और चोरी-छिपे की शादी
-कुछ सालों तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने शादी का फैसला किया लेकिन परिवार की ओर से उन्हें मंजूरी नहीं मिली थी।
-आपको बता दें कि परमीत सेठी के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। दरअसल अर्चना पूरन सिंह एक एक्ट्रेस थीं। इसके अलावा वह उम्र में परमीत सेठी से बड़ी थीं। इसके बावजूद परमीत ने अर्चना से शादी का मन बना लिया था।
आधी रात पंडित की तलाश और गुपचुप हुई शादी
-परमीत सेठी ने खुद बताया था कि वह आधी रात को ही पंडित ढूंढने निकल पड़े थे। जब पंडित मिले तो उन्होंने सवाल किया- भागकर शादी कर रहे हो? लड़की बालिग है ना? आपको बता दें कि शादी होने के बाद भी अर्चना और परमीत ने इसे करीब 4 साल तक सबसे छुपाकर रखा था।
-आज अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी की गिनती इंडस्ट्री के सबसे मजबूत और खुशहाल कपल्स में होती है। उनकी कहानी ये साबित करती है कि जो रिश्ता संयोग से शुरू होता है, वो भी सच्चे प्यार और समझ से उम्रभर निभाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications