Love Story: इस खूबसूरत नेता को प्यार में मिली नफरत- गालियां और लात, खुद सुनाई दर्द भरी कहानी, जानें कौन?
Love Story Archana Gautam : इश्क आपको हमेशा खुशी दे , जरूरी नहीं, कभी-कभी ये लोगों को ऐसा दर्द देकर जाता है, जिसकी पीड़ा कभी कम नहीं होती है, ये कहना हमारा नहीं बल्कि नेता-अभिनेत्री और उस मॉडल का है, जिन्हें दुनिया अर्चना गौतम के नाम से पहचानती है।
अपने खुशमिजाज अंदाज के लिए मशहूर अर्चना गौतम ने हाल ही में अपने जीवन के उस दर्द के बारे में बताया जिसे सुनने के बाद हर कोई कांप जाएगा और ये सोचने लगेगा कि एक जीते-जागते सुंदर चेहरे के पीछे कितनी पीड़ा छिपी हुई है।

आपको बता दें कि 'द 50' के एक एपिसोड में युविका चौधरी के साथ बातचीत के दौरान, अभिनेत्री ने अपनी लवलाइफ के बारे में खुलासा किया और कहा कि वो एक पैनिक रिलेशनशिप में थीं। जिसमें उनका एक्स उन पर जुल्म करता था और लात-घूंसों से मारता था, गंदी-गंदी गालियां देता था। वो ये सब सह रही थी कि क्योंकि वो उसे प्यार करती थी लेकिन उसने सिर्फ उनका फायदा उठाया।
Painful Love Story: 'उसके इनर वियर तक मैं खरीदती थी'
अर्चना ने कहा कि ' मैं इतनी बोल्ड दिखती हूं, पर प्यार में मैं कमजोर हो गई थी वह उतना अच्छा नहीं दिखता था, पता है, मैंने ही उसे संवारा था। मैंने उसे हीरो बनाया। मैंने 24 घंटे सिर्फ उस पर ध्यान दिया, उसके लिए सब कुछ किया, मैंने उसे 100 जोड़ी नए कपड़े भी खरीद कर दिए, यहां तक कि उसके 'इनर वियर' तक मैं खरीदती थी लेकिन इतना सब करने के बाद मुझे क्या मिला? सिर्फ शारीरिक शोषण। मैं बता भी नहीं सकती कि वह मुझे कितनी बेरहमी से मारता था, क्रूरता से लात मारता था।इस दर्दनाक रिश्ते के कारण अर्चना डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। मैं उस अंधेरे दौर से हाल ही में निकल पाई हूं।'
चर्चा का विषय बनीं अर्चना गौतम की Love Story
अर्चना के इस बयान की वजह से वो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लोग उनके लिए हमदर्दी जता रहे हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें अर्चना गौतम की बात रास नहीं आ रही है और वो कह रहे हैं कि 'अर्चना ये सब पब्लिसिटी पाने के लिए कर रही हैं, अगर वो सही हैं तो प्रेमी के नाम का खुलासा क्यों नहीं किया', आपको बता दें कि अर्चना ने अपने पूरे स्टेटमेंट में एक्स का नाम नहीं लिया था।

Archana Gautam Profile: कौन हैं अर्चना गौतम?
यूपी के मेरठ शहर में जन्मीं अर्चना गौतम इंडियन एक्ट्रेस, पॉलिटिशियन, मॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटल होल्डर हैं। वो मिस उत्तर प्रदेश 2014 का ताज जीत चुकी हैं यही नहीं वो मिस कॉसमॉस वर्ल्ड 2018 को रिप्रेजेंट भी कर चुकी हैं। उन्हें रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 16' से काफी लोकप्रियता हासिल हुई , वह शो की थर्ड रनर-अप बनीं, और उन्होंने फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 13 और सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 में भी हिस्सा लिया और साल 2025 में वो रियलिटी रानियों ऑफ द जंगल सीजन 2 शो की फर्स्ट रनर-अप बनीं। अभी वह रियलिटी शो द 50 में एक कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रही हैं।

नवंबर 2021 में कांग्रेस ज्वाइन की, लड़ा हस्तिनापुर से चुनाव
अर्चना गौतम ने नवंबर 2021 में इंडियन नेशनल कांग्रेस ज्वाइन करके अपना राजनीति सफर शुरू किया था। उन्हें 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हस्तिनापुर (विधानसभा क्षेत्र) से टिकट मिला था लेकिन BJP उम्मीदवार दिनेश खटीक से हार गईं, जिन्हें 107587 वोट मिले, जबकि गौतम को सिर्फ़ 1,519 वोट मिले थे।
Archana Gautam का विवादों से नाता
उनके नाम पर कई विवाद भी जुड़े हुए हैं, साल 2023 में उन्होंने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के संदर्भ में मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी को बधाई देने के लिए नई दिल्ली में इंडियन नेशनल कांग्रेस ऑफिस में घुसने की कोशिश की थी तब उन पर और उनके पिता पर हमला हुआ था। गौतम ने प्रियंका गांधी के पर्सनल असिस्टेंट, संदीप कुमार पर जान से मारने की धमकी देकर परेशान करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद वो काफी दिनों तक चर्चा में रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications