‘मिली कामयाबी और फिर मिला दर्द’, बिहार की इस खूबसूरत बाला ने सरकारी नौकरी छोड़ कर किया था मायानगरी का रुख
Chhavi Pandey Life History: बिहार के कई कलाकार बॉलीवुड जगत में अपने हुनर का परचम लहराते हुए अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। इस लिस्ट में मशहूर टीवी एक्ट्रेस छवि पांडेय का भी नाम शामिल है। बिहार की राजधानी पटना में जन्मी छवि आज इंडस्ट्री में किसी पहचान की मोहताज नहीं है।
बहुत कम लोग जानते हैं कि छवि ने सरकारी नौकरी छोड़कर फिल्मी दुनिया में क़दम रखा था, इसके पीछे भी काफी रोचक कहानी है। मायानगरी पहुंचने के बाद छवि की दुनिया ही बदल गई। मीडिया रिपोर्ट्स में मिडिल क्लास से आने वाली छवि पांडे की नेटवर्थ 2 मिलियन से 5 मिलियन डॉलर तक आंकी जाती है।

कभी उन्हें सिंगिंग टैलेंट की वजह से बिहार की सियासत के दिग्गज नेता, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सरकारी नौकरी दी थी। काफी दिनों तक नौकरी करने के बाद वह मायानगरी पहुंची और आज अपने हुनर का परचम पूरे देश में लहर रही हैं।
'एक बूंद इश्क' और 'एक हसीना थी' जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज़ में अलग-अलग किरदार निभा चुकी छवि पांडे के साथ एक वाक्या हुआ और उनकी सोच का नज़रिया ही बदल गया। दरअसल फिल्मी दुनिया में कलाकारों के अफेयर की ख़बरें भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं।
इस क्रम में छवि का नाम भी एक मशहूर टीवी अभिनेता प्राचीन चौहान के साथ जोड़ा गया। फिल्मी गलियारों में यह चर्चा थी कि छवि पांडे, प्राचीन चौहान को डेट कर रही हैं। हालांकि इस बात को दोनों ने कभी नहीं कबूला, लेकिन चर्चा थी कि दोनों इश्क के समुंदर में एक दूसरे के साथ गोते लगा रहे हैं।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काफी लंबे समय तक छवि पांडे और प्राचीन ने एक-दूसरे को डेट किया। दोनों के रिश्ते भी काफी अच्छे थे, लेकिन अचानक रिलेशनशिप को ग्रहण लग गया। बताया जाता है कि छवि को एक शो की शूटिंग की वजह से कुछ वक्त के लिए मुंबई से शिफ्ट होना पड़ा।
छवि और प्राचीन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप बरकरार नहीं रख सके, इसलिए दोनों के रास्ते अलग हो गए। एक चौनल को दिए इंटरव्यू में छवि पांडे ने कहा था, उन्हे अपनी ज़िंदगी में किसी दूसरे शख्स की ज़रूरत नहीं है। सिर्फ वह काम पर ध्यान देते हुए अपने माता-पिता को गौरवांवित करना चाहती हूं।












Click it and Unblock the Notifications