'मथुरा को आगे बढ़ाना है...' हेमा मालिनी लगाने जा रही हैं हैट्रिक, लाखों की गिनती से चल रही हैं आगे

Lok Sabha Chunav 2024: 'मेरे साथ श्रीकृष्णा का आशीर्वाद है...' ये शब्द हैं मथुरा सीट से चुनावी मैदान में उतरीं हेमा मालिनी के। हेमा लोकसभा चुनाव में मथुरा को लेकर एकदम आश्वस्त हैं कि जीत उन्हीं की होगी। हो भी कैसे ना, अच्छे खासे वोटों की बढ़त हेमा मालिनी ने ली हुई है।

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच ही हेमा मालिनी ने एक एजेंसी को इंटरव्यू देते हुए बताया कि उन्हें पूरा भरोसा है कि भाजपा की ही जीत होगी। हेमा मालिनी ने अपनी जीत पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि मुझे भरोसा है कि श्रीकृष्णा की कृपा से हम ही जीत रहे हैं।

Lok Sabha Chunav 2024

एक्ट्रेस ने कहा कि हम भगवान कृष्णा का आशीर्वाद लेंगे। मैं मथुरा का विकास करना चाहती हूं वृंदावन का विकास करना चाहती हूं और यहां का पर्यटन भी बढ़ाना चाहती हूं। कहां से टूरिज्म अच्छा हो सकता है, इन सब पर काम करना चाहती हूं।

मथुरा सीट की बात की जाए तो हेमा मालिनी 2,75594 वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस के मुकेश धनखड़ को उन्होंने पीछे छोड़ा हुआ है। मथुरा में इस बार 49.49 प्रतिशत का मतदान हुआ है। ऐसे में देखना अब ये होगा कि रिजल्ट आने के बाद हेमा मालिनी का क्या बयान सामने आता है। फिलहाल जीत की ओर अच्छी खासी बढ़त नजर आ रही है।

बताते चलें कि इस बार चुनावी मैदान में काफी सितारे उतरे हैं। हालांकि हर किसी की किस्मत एक सी नहीं। जहां कंगना और हेमा मालिनी अपनी सीटों पर जीत का परचम लहरा रही हैं, वहीं दूसरी ओर राज बब्बर बड़े वोट के अंतर से पीछे चल रहे हैं। इस बीच हेमा मालिनी के एक बयान की भी खूब चर्चा थी, जिसमें उन्होंने सुप्रिया श्रीनेत के मामले में कंगना को बढ़ चढ़कर सपोर्ट किया था।

हेमा मालिनी ने कहा था कि कंगना रनौत पॉलिटिक्स के लिए एकदम फिट बैठती हैं। वहीं कंगना रनौत भी कई मौकों पर हेमा को सपोर्ट करती दिखती रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+