पति धर्मेंद्र की तरह हेमा मालिनी भी फिल्मों में कर सकती हैं Lip Lock, कहा- क्यों नहीं करेंगे.....
Hema Malini: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में काफी धूम मचाई और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी खासी कमाई की है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्ट्रेस रणवीर सिंह की जोड़ी ने धमाल मचाया लेकिन मूवी में मौजूद हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र और एक्ट्रेस शबाना आजमी के किसिंग सीन ने सुर्खियों बटोरी थीं। चारों तरफ इनके किस की चर्चा हुई थी। इस किस को लेकर अब धर्मेंद्र की पत्नी एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने कहा है कि वो अपने पति की तरह बड़े पर्दे पर ऐसा सीन जरूर करेंगी, अगर स्क्रिप्ट की डिमांड होगी।
धर्मेंद्र ने किया था शबाना आजमी को लिप किस
आपको बता दें कि 87 साल के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र ने कई सालों बाद बड़े पर्दे पर एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ इस फिल्म में लिप किस किया था, जिसने लोगों को काफी हैरान कर दिया था। वहीं अब धर्मेंद्र की पत्नी एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने इंडिया डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में लिप किस को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

हेमा मालिनी ने कहा- मैं भी किस कर सकती हूं
जब हेमा मालिनी से पूछा गया कि क्या वह अपने पति धर्मेंद्र और उनकी को-एक्ट्रेस शबाना आजमी की तरह ऑनस्क्रीन किस करने में कम्फर्टेबल होंगी तो उन्होंने बड़ी ही पॉजिटिवली जवाब दिया- क्यों नहीं करेंगे, बिल्कुल करेंगे। हेमा मालिनी ने आगे कहा- अगर ये अच्छा है और ये फिल्म से संबंधित है, तो शायद मैं ऐसा कर सकती हूं। फिल्म की डिमांड होने पर किया जा सकता है। उन्होंने ये भी कहा कि वह अभी तक करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' नहीं देख पाई हैं।
लिप किस पर हेमा मालिनी का रिएक्शन
कुछ हफ्ते पहले जब हेमा मालिनी से पति धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी तो उन्होंने कहा था- मुझे यकीन है कि लोगों को फिल्म पसंद आई है। मैं धरम जी के लिए बहुत खुश हूं, क्योंकि उन्हें पूरे समय कैमरे के सामने रहना पसंद है। उन्हें कैमरे पर रहना अच्छा लगता है। आपको बता दें कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने साल 1980 में शादी की थी। दोनों की उम्र में 13 साल का अंतर है। इनकी दो बेटियां- ईशा देओल और अहाना देओल हैं।












Click it and Unblock the Notifications