पहले उड़ी थी इलियाना की प्रेग्नेंसी की अफवाह, इस बार एक्ट्रेस ने खुद पोस्ट शेयर कर सबको चौंकाया
ileana dcruz pregnancy: बिना शादी किए एक्ट्रेस इलियाना ने प्रेग्नेंसी की खबर देकर सबको चौंका दिया है। इससे पहले भी एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी सामने आई थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करके सबको चौंका दिया। चौंकाने वाली बात इसलिए है, क्योंकि बिना शादी किए एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है, जिसके बाद उनके फैंस हैरान हैं।
हालांकि अब तक बच्चे के पिता को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन जब से इलियाना ने यह गुड न्यूज शेयर की है, तब से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड हो रही है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज फिल्मों में तो ज्यादा नजर नहीं आई, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वो काफी सुर्खियों में रहती है। अब एक बार फिर से एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर जमकर चर्चाओं में हैं।
जानिए क्या लिखा?
दरअसल, इलियाना ने इंस्टा पर बेबी रोमर की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जल्द आ रहा है... मेरी नन्ही जान तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट ने लोगों को हैरान कर दिया, जिसके बाद फैंस से लेकर यूजर्स बेबी के डैडी का नाम जानने के लिए कमेंट करने लगे।
हालांकि इससे पहले भी एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी को लेकर उस वक्त चर्चाओं में आई थी, जब फेमस ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ रिलेशनशिप में थीं। मगर यह सिर्फ अफवाह साबित हुई और बाद में दोनों का राह अलग हो गई।
पहले उड़ी थी प्रेग्नेंसी की अफवाह
इतना ही नहीं इलियाना और एंड्रयू को लेकर ये भी कहा गया था कि दोनों ने चोरी छिपे शादी भी कर ली थी। लेकिन अफवाह सिर्फ अफवाह की साबित हुई और एक्ट्रेस का अपने बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो गया। और इलियाना ने एंड्रयू के साथ अपनी सारी तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया था।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया था कि सुलह की कोई गुंजाइश ही नहीं रही थी और दोनों ने एक दूसरे को बॉय-बॉय बोल दिया। एक्ट्रेस का 2019 में ब्रेकअप हो गया था।
जानिए किस को डेट कर रहीं इलियाना
वहीं अब उनके रिलेशनशिप की बात करें तो एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं। करण जौहर ने अपने चैट शो में इनके रिश्ते को कंफर्म भी किया था।












Click it and Unblock the Notifications