एक्टर पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न पुरस्कार, सीएम बोम्मई ने उनकी पत्नी को सौंपा
67वें कन्नड़ राज्योत्सव पर वंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी अश्विनी रेवंत ने ये पुस्कार रिसीव किया।
Puneeth Rajkumar awarded Karnataka Ratna: 67वें कन्नड़ राज्योत्सव पर वंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी अश्विनी रेवंत ने ये पुस्कार रिसीव किया। समारोह में अभिनेता रजनीकांत और जूनियर एनटीआर भी मौजूद रहे।

कर्नाटक में ये समारोह 67वें कन्नड़ राज्योत्सव पर आयोजित किया गया। इसमें एक्टर पुनीत समेत तमाम हस्तियों को सम्मानित किया गया। जिसमें डॉ वीरेंद्र हेगड़े को उनकी समाज सेवा के लिए आखिरी बार 2009 में कर्नाटक रत्न से सम्मानित किया गया था। उनके अलावा, पुनीत के पिता डॉ राजकुमार 1992 में मनोरंजन उद्योग में उनके काम के लिए राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ताओं में से थे। पुनीत राजकुमार का पिछले साल 29 अक्टूबर को 46 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। अप्पू के नाम से जाने जाने वाले, वह एक अभिनेता, पार्श्व गायक, टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता और निर्माता थे।
पुरस्कार समारोह में पुनीत राजकुमार के परिवार के सदस्य शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत अभिनेता की पत्नी अश्विनी रेवंत को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। अभिनेता रजनीकांत और जूनियर एनटीआर उपस्थित लोगों में शामिल थे।
सीएम बसवराज बोम्मई (CM Basavraj Bommai)पहले ही पुनीत राजकुमार को 'कर्नाटक रत्न' से सम्मानित करने की घोषणा कर चुके थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने एक ट्वीट में पुरस्कार समारोह का एक वीडियो साझा कर कहा, "पुरस्कार वितरण समारोह की तैयारी के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। डॉ. राजकुमार के परिवार के सदस्यों को भी समिति के सदस्यों के रूप में शामिल किया जाएगा। हम सब मिलकर पुनीत को मरणोपरांत पुरस्कार प्रदान करेंगे।"
मुख्यमंत्री ने पुनीत राजकुमार को उनकी पहली पुण्यतिथि पर भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, "उनकी मृत्यु ने कन्नड़ सिनेमा में एक गहरा शून्य छोड़ दिया है। एक बहुआयामी व्यक्तित्व, वह एक अद्भुत अभिनेता, पार्श्व गायक, टीवी प्रजेंटर और निर्माता थे। हमारे दिलों में वो हमेशा के लिए रहेंगे"












Click it and Unblock the Notifications