लता मंगेशकर की फिर बिगड़ी तबीयत, वेटिंलेटर पर किया गया शिफ्ट
मुंबई, 05 फरवरी। सुर कोकिला के नाम से पहचानी जाने वाली भार की महान गायिका और भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर की तबीयत बहुत बिगड़ गई थी, जिसके बाद 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछली 30 जनवरी को उनकी हालत में सुधार हुआ था तब उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया था लेकिन शनिवार को तबीयत फिर से काफी बिगड़ गई और उन्हें दोबारा लाइफ सपोर्ट सिस्टम वेटिंलेटर पर रखा गया है।

सुर कोकिला लता 'दीदी' की फिर बिगड़ी तबीयत
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ प्रतीत समदानी जो लता दीदी का इलाज कर रहे हैं उन्होंने बताया कि गायिका लता मंगेशकर की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है, उनकी हालत नाजुक है। वह वेंटिलेटर पर है। वह अभी भी आईसीयू में है और डॉक्टरों की निगरानी कर रहे हैं।aggressive थेरेपी की जा रही है और वो और इस समय सभी मेडिकल प्रोसीजर को अच्छी तरह से सहन कर रही है।
Recommended Video

जनवरी के अंत में तबीयत में हुए था सुधार
ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतीत समदानी ने लता मंगेशकर का पिछला जो हेल्थ अपडेट दिया था उसमें बताया था कि दो दिन पहले उनका वेंटिलेटर सपोर्ट हटा दिया गया था और उन्हें आईसीयू में देखाभाल के लिए रखा गया था और बीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम उन पर नजर रखे हुई थी। लेकिन शनिवार को डॉ समदानी ने बताया कि लता मंगेशकर की हालत फिर से बिगड़ गई है।

निमोनिया होने के कारण अस्पताल में हुईं थीं भर्ती
बता दें लता मंगेशकर को कोरोना के बाद निमोनया हो गया था जिसके कारण हालत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। डॉ. प्रतीत समदानी ने पिछले दिनों कहा था किपूरी तरह से स्वस्थ्य होने में अभी समय लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications