Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lata Mangeshkar Health Update: कैसी है लता मंगेशकर की तबीयत, डॉक्टर ने दी हेल्थ अपडेट

मुंबई। भारत रत्न से सम्मानित और स्वर कोकिला लता मंगेशकर की सेहत को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ती जा रही है। बीते 8 जनवरी को लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित हो गई थीं और तभी से वो अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर लगातार उनसे जुड़ी हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी ने सिंगर की सेहत के बारे में एक बार फिर करोड़ों फैंस के साथ जानकारी शेयर की है। डॉक्टर ने बताया कि लगा मंगेशकर अभी भी आईसीयू में ही हैं। उनका इलाज अभी भी चल रहा है। इसके अलावा और कुछ नहीं बता सकता। सिर्फ उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।

lata mangeshkar health update she is still in icu

Recommended Video

    Lata Mangeshkar Health Update: Lata Mangeshkar अब भी ICU में भर्ती, इलाज जारी | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि लता मंगेशकर को कोरोना के साथ-साथ निमोनिया भी हुआ है। ऐसे में डॉक्टर्स उनकी उम्र को लेकर ज्यादा चिंतित हैं और इसलिए उन्हें आईसीयू में रखा गया है। कुछ दिन पहले लता मंगेशकर की सेहत का अपडेट देते हुए डॉक्टर ने बताया था कि उन्हें 10-12 दिनों तक हॉस्पिटल में ही रखा जाएगा, ताकि डॉक्टर की निगरानी में उनका बेहतर इलाज हो सके। लता मंगेशकर के परिवारवाले और करोड़ों फैंस बस यही दुआ कर रहे हैं कि लता मंगेशकर ठीक होकर अपने घर आ जाएं।

    पहले कयास लगाए जा रहे थे कि लता मंशेकर की हालत और ज्यादा खराब हो रही है। इन खबरों पर लता मंगेशकर की प्रवक्ता अनुषा श्रीनिवास ने सफाई देते हुए कहा, 'ये खबरें गलत हैं। उन्होंने कहा कि लता दीदी की तबियत स्थिर है। वह आईसीयू में हैं और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। कृपया उनके स्वस्थ होने की कामना करें।' वहीं, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा लगा मंगेशकर के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी तबियत में सुधार हो रहा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+