अपने रिश्ते को छिपाना चाहती थीं सुष्मिता सेन, इस वजह से थीं चुप, ललित मोदी ने उठाया राज से पर्दा

सुष्मिता सेन संग रिश्ते को लेकर ललित मोदी ने एक बड़ा खुलासा कर बताया है कि आखिर एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी क्यों साधी थी।

मुंबई, 14 अगस्त: बॉलीवुड की गलियारों पिछले कुछ दिनों से ललित मोदी और सुष्मिता सेन अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर ललित मोदी सुष्मिता संग अपने रिश्ते को कन्फर्म किया था और बताया था कि दोनों को एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि सुष्मिता सेन ने इस रिश्ते पर कभी भी खुलकर बातचीत नहीं की। अब ललित मोदी ने इसी को लेकर एक पोस्ट साझा किया और बताया कि आखिर एक्ट्रेस ने इस मामले में चुप्पी क्यों साधी हुई है।

रिलेशनशिप को लेकर क्यों चुप थीं सुष्मिता?

रिलेशनशिप को लेकर क्यों चुप थीं सुष्मिता?

ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वह मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। लेकिन, इस घोषणा के बाद दोनों को खूब ट्रोल किया जाने लगा। जहां ललित मोदी को ट्रोलर्स द्वारा बुढ़ा नाम देकर ट्रोल किया गया। तो वहीं सुष्मिता सेन को 'गोल्ड डिगर' के नाम से ट्रोल किया गया। जिसके बाद अब ललित मोदी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया और बताया कि कैसे सुष्मिता सेन इस रिश्ते को लेकर चुप रहीं।

ललित मोदी ने उठाया राज से पर्दा

ललित मोदी ने इस अपने पोस्ट में कुछ न्यूज आर्टिकल्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए। जिसका टाइटल था 'ललित मोदी हुए गलतफहमी के शिकार'। इस पोस्ट के कैप्शन पर लिखा, 'एक लंबे समय बाद समाचार पत्र का एक सटीक पहलू देखने को मिला'।

शेयर किया लंबा चौड़ा पोस्ट

शेयर किया लंबा चौड़ा पोस्ट

ललित मोदी के फेवर में लिखे गए इस आर्टिकल में बताया गया कि कैसे मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन के साथ उनके रिश्ते को लेकर कैसे उन्हें ट्रोल किया गया। इसके साथ ही किस प्रकार ट्रोलर्स ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर मीम्स और रील बनाए। यहां तक की उन्हें सोशल मीडिया पर टैग करके कहा गया कि, यह बुढ़ा व्यक्ति मिस यूनिवर्स के लायक नहीं है। कुछ ट्रोलर्स ने यह भी सवाल उठाए कि, केवल ललित मोदी ने ही अपने रिश्ते को जगजाहिर क्यों किया है? जबकि सुष्मिता सेन चुप्पी साधी बैठी हैं। इससे साबित होता है कि, ललित मोदी सुष्मिता पर जबरदस्ती दबाव बना रहे हैं।

करीना भी हो चुकी हैं ट्रोलिंग का शिकार

करीना भी हो चुकी हैं ट्रोलिंग का शिकार

इस आर्टिकल में करीना कपूर और सैफ अली खान के रिश्ते का भी जिक्र किया गया है कि कैसे जब दोनों की शादी हुई तो एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं उन्हें गोल्ड डीगर भी कहा गया था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब किसी एक्ट्रेस को उनके ल अफेयर को लेकर ट्रोल किया गया। ऐसी और कई एक्ट्रेस हैं जो इस तरह ट्रोल होने का शिकार हुईं।

ललित मोदी ने किया था रिश्ते का खुलासा

ललित मोदी ने किया था रिश्ते का खुलासा

14 जुलाई को ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। उन्होंने अपनी और सुष्मिता सेन की कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी और उन्हें अपना बेटर हाफ का टैग दिया था। हालांकि ललित मोदी के इस पोस्ट के बाद ट्रोलिंग का शिकार हुई एक्ट्रेस ने इस मामले पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+