सुष्मिता सेन के साथ रिलेशन का खुलासा करते हुए ललित मोदी कर बैठे ये गलती, लोग ले रहे मजा

ललित मोदी सुष्मिता सेन के साथ अपने रिलेशन का खुलासा करते हुए कर बैठे गलती

मुंबई, 16 जुलाई: बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। भगोड़े बिजनेसमैन ललित मोदी ने गुरुवार की शाम एक पोस्‍ट में अपनी और सुष्मिता सेन की प्‍यार में डूबी हुई फोटोज शेयर कर ऐलान कर दिया कि वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं सुष्मिता सेन से अपने रिलेशन का खुलासा करने की जल्‍दी में ललित मोदी ट्टीट करते समय बड़ी गलती कर बैठे। जिसके कारण अब उन पर जमकर मीम्‍स बन रहे हैं और लोगों उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

ललित मोदी के पुराने ट्टीट रिप्‍लाई माई SMS पर बन रहा मीम्‍स

ललित मोदी के पुराने ट्टीट रिप्‍लाई माई SMS पर बन रहा मीम्‍स

बता दें ललित मोदी के सुष्मिता सेन के रिलेशन की बात ने सभी अचंभित हो गए क्‍योंकि ललित मोदी ने दावा किया कि वो लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। ललित मोदी की ये पोस्‍ट आते ही लोगों ने उनकी ओल्‍ड पोसट में खोज बीन शुरू कर दी जिसमें यूजर्स के हाथ ललित मोदी का पुराना ट्टीट "रिप्‍लाई माई एसएमए" लग गया जिसको लेकर लोग जमकर मीम्‍स बना रहे हैं ।

जल्‍दबाजी में ललित मोदी कर बैठे ये गलती

जल्‍दबाजी में ललित मोदी कर बैठे ये गलती

वहीं सुष्मिता सेन से अपने रिलेशनशिप का खुलासा करते हुए उन्‍होंने ये गलती की कि जल्‍दबाजी में ललित मोदी ने अपने ट्टीट को सुष्मिता सेन के रियल अकांउट को टैग करने के बजाय पैरोडी अकाउंट को टैक किया और यूसर्ज को उनका मीम्‍स बनाने का सुनहरा मौका दे दिया।

ललित मोदी के खुलासे से फैंस को लगा धक्‍का

ललित मोदी के खुलासे से फैंस को लगा धक्‍का

भगोड़े व्यवसायी और आईपीएल के फाउंडर ललित मोदी के इस ऐलान कि सुष्मिता सेन को वो डेट कर रहे हैं, इस पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई जिसमें ट्विटर पर लोगों ने साबित कर दिया कि वे पूरी तरह से सुष्मिता सेन के इस पर्सनल मैटर में बेहद प्रभावित हैं क्‍योंकि मोदी ने बाद में स्पष्ट किया कि दोनों एक-दूसरे को "सिर्फ डेटिंग" कर रहे थे और यह शादी "एक दिन होगी"।

सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्‍पी- नॉट मैरिड... नो रिंग्स..

सुष्मिता सेन ने तोड़ी चुप्‍पी- नॉट मैरिड... नो रिंग्स..

हालांकि ललित मोदी के इस ऐलान के लगभग 24 घंटे बाद पूर्व मिस युनिवर्स और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सुष्मिता सेन ने चुप्पी तोड़ी और उन्‍होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटियों के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते और लिखा, "मैं एक खुशहाल जगह पर हूं! नॉट मैरिड... नो रिंग्स...बिना शर्त वाले प्यार से घिरी हूं !! अब तक बहुत सफाई दे चुकी हूं। अब वापस जीवन और काम पर लौट रही !!मेरी खुशी में हमेशा शामिल होने के लिए धन्यवाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+