'मेरे SMS का जवाब दो', जब सुष्मिता से ट्विटर पर प्राइवेट बातें करने लगे थे ललित मोदी, सालों पुराना है अफेयर!
'मेरे SMS का जवाब दो', जब सुष्मिता से ट्विटर पर प्राइवेट बातें करने लगे थे ललित मोदी, सालों पुराना है अफेयर!
मुंबई, 15 जुलाई: आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर बताया है कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। ललित मोदी ने कहा है कि दोनों एक-दूसरे को प्यार करते हैं और रिश्ते में हैं। जब से ये खबर सामने आई है, सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चा है। अब इसी बीच ललित मोदी का एक ट्वीट वायरल हो गया है, ये 2013 का ट्वीट है, जिसमें ललित मोदी ट्विटर पर ही सुष्मिता सेन के साथ प्राइवेट चैट वाली बातें कर रहे हैं।

जब ललित ने कहा- मेरे SMS का जवाब दो
ललित मोदी का 2013 का एक ट्वीट जिसमें उन्होंने सुष्मिता सेन को टैग किया और लिखा, "मेरे एसएमएस का जवाब दो...'' अब जमकर वायरल हो रहा है। ट्विटर यूजर्स ट्वीट के स्क्रीनशॉट को यह कहते हुए शेयर कर रहे हैं, "यह सब यहीं से शुरू हुआ।" ट्विटर यूजर का कहना है कि इनका अफेयर तो सालों पुराना है।

'वादें होते हैं तोड़ने के लिए...'
2013 के इस ट्वीट में ललित मोदी ने लिखा था, ''ओके मैं कमिट करता हूं कि आप बहुत दयालु हैं @सुष्मिता सेन। हालांकि वादे तोड़ने के लिए होते हैं, कमिटेमेंट निभाए जाते हैं। चीयर्स लव।'' जवाब में सुष्मिता बोलीं, @ललित मोदी gotcha 47! इसके बाद ललित मोदी ने लिखा- मेरे एसएमएस का रिप्लाई करो।''

'अच्छा तो सालों पुराना है इश्क...'
अब ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। एक यूजर ने लिखा, ''उम्मीद कभी नहीं छोडनी चाहिए, देखा, आखिरकर विश पूरी हो गई।'' एक अन्य ने कहा, ''यह सब यहीं से शुरू हुआ। ललित मोदी का कभी हार न मानना काबिले तारीफ है।'' जबकि एक ने कहा, ''चमत्कार होते हैं, आज देख लिया।," दूसरे ने सरलता से लिखा, "मैं तो ये सब देखकर पागल हो गया हूं।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''अच्छा तो सालों पुराना है इश्क।''

ललित ने कहा- सुष्मिता मेरी बेटर हाफ
ललित मोदी ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन के साथ कई तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों को शेयर करते हुए ललित मोदी ने लिखा, ''मैं अपनी नई जिंदगी , नई शुरुआत सुष्मिता सेन के साथ कर रहा हूं, मैं अभी ओवर दर मून फील कर रहा हूं। प्यार का मतलब सिर्फ शादी नहीं है। लेकिन भगवान की कृपा से एक दिन ऐसा जरूर होगा। अभी मैं सिर्फ ये बता रहा हूं कि हम एक साथ हैं।''

2010 से है डेटिंग की अफवाह
ललित मोदी ने शुक्रवार (15 जुलाई) को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, 2010 से ही सुष्मिता सेन और ललित मोदी की डेटिंग की अफवाह 2010 से है। असल में ये किसी मीडिया संस्थान की है, जिसमें लिखा है,''ललित मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं। 56 वर्षीय व्यवसायी ललित मोदी और 46 साल की सुष्मिता सेन की डेटिंग की अफवाह 2010 में भी थी। लेकिन उस वक्त दोनों ने इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। लेकिन 14 जुलाई को ललित मोदी ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि वे दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उनकी शादी अभी नहीं हुई है लेकिन जल्द होगी। इसका मतलब है कि वे जल्द ही शादी करने की योजना बना रहे हैं।''

कुछ महीने पहले ही हुआ था सुष्मिता को ब्रेकअप
कुछ महीने पहले ही सुष्मिता ने मॉडल रोहमन शॉल से ब्रेकअप की घोषणा की थी। हालांकि, अलग होने के बाद भी दोनों में एक अच्छा बॉन्ड है। हाल ही में रोहमन सुष्मिता की गोद ली हुई बेटियों के साथ सरप्राइज प्लान करने में शामिल हुए थे, जब मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने की एक्ट्रेस ने 28वीं वर्षगांठ मनाई थी।

2018 में ललित की पत्नी का कैंसर हुआ था निधन
बता दें कि ललित मोदी की शादी मीनल मोदी से हुई थी, जिनका 2018 में कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया था। ललित मोदी और मीनल मोदी 1991 में हुई थी। कई लोगों ने ट्विटर पर इस बात को लिखा है कि ललित शादीशुदा होते हुए भी सुष्मिता के साथ अफेयर में थे।












Click it and Unblock the Notifications