Ladies Washroom MMS: 19 मिनट वायरल वीडियो के बाद अब Toilet क्लिप ने मचाया हड़कंप, क्या है मामला?
Ladies Washroom MMS: सोशल मीडिया पर इन दिनों 19 मिनट 34 सेकंड के एक कथित वीडियो को लेकर जबरदस्त हलचल मची हुई है। व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस नाम से लिंक और फाइलें तेजी से शेयर की जा रही हैं।
प्राइवेट वीडियो लीक ने मचाई हलचल
जिज्ञासा में आकर कई लोग इन लिंक्स पर क्लिक कर रहे हैं लेकिन यही एक क्लिक उनके लिए भारी भी पड़ सकता है। आपको बता दें कि हर महीने किसी न किसी कथित MMS वीडियो के वायरल होने का दावा सामने आ रहा है।

महिला सुरक्षा कानूनों से जुड़ा गंभीर अपराध
लोग इन MMS को खोजने लगते हैं, शेयर करते हैं या देखने की कोशिश करते हैं लेकिन ये केवल नैतिकता का सवाल नहीं है बल्कि आईटी एक्ट, साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा कानूनों से जुड़ा गंभीर अपराध भी है। जानकारी के अनुसार ऐसी सामग्री को देखना, डाउनलोड करना या आगे भेजना भी आपको जेल और भारी जुर्माने की ओर ले जा सकता है।
महिला शौचालय में बनाया गया MMS
इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के सतना जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। शहर के बीटीआई ग्राउंड में आयोजित विंध्य व्यापार मेले (Trade Fair) में बने महिला शौचालय (Ladies Toilet) से किसी असामाजिक तत्व ने एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जैसे ही वीडियो के वायरल होने की जानकारी सामने आई मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेला प्रबंधन तुरंत हरकत में आया और कोलगवां थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की तुरंत जांच शुरू कर दी है।
साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश
पुलिस इस मामले को साइबर अपराध मानते हुए साइबर सेल की मदद से वीडियो के डिजिटल ट्रेल की जांच कर रही है। ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वीडियो किसने बनाया, सबसे पहले कहां अपलोड हुआ, किन-किन प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया और इसमें कितने लोग शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान एक संदेही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विंध्य चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दर्ज कराई FIR
घटना के बाद विंध्य चैंबर ऑफ कॉमर्स (मेला आयोजक) ने देर रात थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। शिकायत में मांग की गई है कि वीडियो बनाने और वायरल करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।
महिला सुरक्षा पर खड़े हुए बड़े सवाल
-इस घटना ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब महिला शौचालय जैसी संवेदनशील जगह भी सुरक्षित नहीं है तो मेला परिसर में आने वाली महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
-वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वह किसी भी आपत्तिजनक वीडियो लिंक पर क्लिक न करें, न ही उसे डाउनलोड या शेयर करें। ऐसा करना कानूनन अपराध है। इसके अलावा संदिग्ध लिंक या वीडियो की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर सेल को दें।
MMS के फर्जी लिंक पर क्लिक करने से बचें
-आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से प्राइवेट वीडियोज और एमएमएस लीक होने की खबरों ने हंगामा मचा रखा है। काजल कुमारी MMS से लेकर 19 मिनट वायरल वीडियो, स्वीट जन्नत और पायल गेमिंग तक के वायरल क्लिप्स ने इस समय सोशल मीडिया पर बवाल काट रखा है।
-इन मामलों से बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, साउथ इंडस्ट्री और भोजपुरी सिनेमा जगत के सेलेब्स भी नहीं बच पाए हैं। बॉलीवुड की तो कई हसीनाओं का नाम प्राइवेट वीडियोज लीक होने के साथ जुड़ चुका है जिनमें से कई तो पूरी तरह से फर्जी साबित भी हो चुके हैं।
कैसे बचें नए मैलवेयर हमले से?
-किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें
-वायरल वीडियो या सनसनीखेज कंटेंट पर भरोसा न करें
-फोन पर अचानक आए किसी 19 मिनट वीडियो लिंक को तुरंत डिलीट कर दें
-अपने बैंकिंग ऐप्स को मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन से सुरक्षित करें
-फोन में एंटीवायरस ऐप इंस्टॉल रखें
-एक क्लिक आपकी पूरी डिजिटल दुनिया को खतरे में डाल सकता है इसलिए सतर्क रहना ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।












Click it and Unblock the Notifications