Kusha Kapila: टूट गई फेमस यूट्यूबर कुशा कपिला की शादी, पति जोरावर अहलूवालिया से 6 साल बाद लिया तलाक
Kusha Kapila Divorce: फेमस कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस कुशा कपिला ने अपने फैंस को एक बुरी खबर दी। दरअसल, कुशा ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपने पति जोरावर अहलूवालिया से अलग होने का फैसला लिया है। दोनों की शादी को 6 साल हो चुके हैं।
जोरावर अहलूवालिया से अलग हुईं कुशा
कुशा ने अपने इंस्टाग्राम पर तलाक की जानकारी देते हए एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया और बताया कि ये फैसला उनके लिए बेहद मुश्किल था। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट पर लिखा, जोरावर और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। यह फैसला हमारे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। लेकिन ये फैसला लेना हम दोनों के लिए सही है। हमने जो प्यार और लाइफ एक साथ जी है, वो हमारे लिए सब कुछ है। दुख की बात है कि आगे की लाइफ में हम अपने लिए जो चाहते हैं, वह एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है।'

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
कुशा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, हमारे और हमारे परिवार के लिए इस रिश्ते को खत्म करना काफी दुखी कर देने वाला था। हमने इसे करने के लिए काफी वक्त लिया। फिलहाल हम दोनों को इससे उभरने में अभी काफी समय लगेगा। हम प्यार से, इज्जत से एक दूसरे के सपोर्ट से इस फेज से बाहर निकलने वाले हैं। कुशा ने अपने पोस्ट आगे यह भी बताया कि दोनों मिलकर अपने पेट का ख्याल रखेंगे।
कुशा और जोरावर की लव स्टोरी
बता दें कि, कुशा और जोरावर की शादी साल 2017 में हुई थी। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। .साल 2012 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच मुलाकातें बढ़ी और फिर प्यार परवान चढ़ गया। दोनों ने इसके बाद फिर शादी करने का फैसला किया। 2019 में ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में कुशा ने इस मुलाकात का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि जोरावर उन्हें पहली ही नजर में पसंद आ गए थे।












Click it and Unblock the Notifications