Bigg Boss 19: 'अपने पैसे और रुतबे को हमें' कुनिका सदानंद की नसीहत सुन सुबक-सुबक कर रोई तान्या मित्तल

Bigg Boss 19 Update: 'बिग बॉस 19' अब अपने रंग में रंगने लगा है। शो का पहला वीकेंड का वार भी आ चुका है। इसमें सलमान खान ने प्यार से सभी कंटेस्टेंट्स को समझाया और गेम के बारे में भी हिंट दिया। साथ ही उन्होंने कुछ-कुछ टास्क करवाए। इसमें उन्होंने पहल लीडर और फॉलोअर का टास्क दिया। जिसमें घरवालों को बताना था कौन क्या है।

दूसरा टास्क वर्डिक्ट रूम का था। जिसमें दो कंटेस्टेंट उस रूम में भेजे गए थे। अशनूर कौर और तान्या मित्तल। लेकिन इसमें घरवालों के निशाने पर तान्या आईं। क्योंकि घरवालों को लगता है कि उन्होंने अपनी हवाबाजी बहुत बनाई है।

Bigg Boss 19 Update

वीकेंड के वार के दूसरे दिन देखा गया सलमान खान ने घर के सदस्यों से पूछा कि अशनूर कौर और तान्या मित्तल में से कौन खुद को बेस्ट दिखाने की कोशिश करता है। सबसे पहले नीलम गिरी ने अशनूर का नाम लिया। उसकी वजह से भी है कि तान्या नीलम की दोस्त हैं। उनकी अशनूर के साथ बनती नहीं है। वहीं शो के बाकी कंटेस्टेंट्स ने तान्या मित्तल को चुना। अमाल मलिक ने कहा, अशनूर अपने अहंकार को कंट्रोलर करने का प्रयास करती हैं। वहीं, नेहल चुदासमा ने कहा कि तान्या को लगता है कि उनके संघर्ष सबसे अधिक रहे हैं। कुनिका सदानंद ने तान्या सलाह दी, "आप अपने पैसे और रुतबे के बारे में सबको मत बताइए।"

इसके बाद तान्या रोने लगती हैं और कैमरे के सामने कहती हैं कि "इन्होंने शक्तिशाली महिला को नहीं देखा है।" इस घटना ने शो में तान्या के व्यवहार पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि घर के बाहर भी तान्या को लेकर इसी तरह की बातें चल रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। 'बिग बॉस 19' अब दिलचस्प होता जा रहा है। अब देखना होगा कि शो में आगे क्या होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+