बिग बॉस 19 को मिला पहला कैप्टन, अब जीशान कादरी और बशीर अली को होगी परेशानी!
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को शुरू हुए 3 दिन हो गए हैं। आगाज भले ही धमाकेदार नहीं हुआ, लेकिन अब घरवाले शो को बढ़िया बनाने में कोई असर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बार घर में बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री से लेकर यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स ने एंट्री ली है। अब धीरे-धीरे घर में घमासान होता नजर आ रहा है। बीते दिन जीशान और गौरव खन्ना के बीच दाल को लेकर लड़ाई हुई।
इन सबके बीच घर में कैप्टन बनने के लिए टास्क हुआ। जिसमें सबको पीछे छोड़ कुनिका सदानंद ने बाजी मारी। वो बिग बॉस 19 की पहली कैप्टन बन गई हैं। घर में शुरुआत से ही खाने और काम करने को लेकर झगड़े होते आए हैं। ऐसे में इन सबको देखने के लिए कुनिका कैप्टन बनी हैं। शो में गौरव खन्ना, जीशान कादरी और अमान मलिक का बाकी घरवालों के साथ कई बार झगडा हो चुका है।

कुनिका ने बिग बॉस के घर में शुरुआत से ही अपना मजबूत गेम दिखाया है। साथ ही वो थोड़ा डॉमिनेटिंग हैं और बाकी घरवालों पर हावी भी रहती हैं। अब देखने ये भी है कि घर में वो ये छोटे झगड़े सुलझा पाती हैं या नहीं। गौरव के दाल खाने वाले विवाद में जीशान और नेहल कूद पडे। जिसमें जीशान ने गौरव को जाहिल कह दिया। वहीं, नेहल ने भी गौरव को भला बुरा कहा। 24 घंटे के भीतर भले ही सभी ने फरहाना को बाहर निकाल दिया हो, लेकिन बिग बॉस बाकी घरवालों को सरप्राइज देने वाले हैं। वो एक सीक्रेट रूम में हैं और वहां से घर की सारी एक्टिविटी देख रही हैं। इस बास के नॉमिनेशन में उन्होंने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
अब घर में 15 लोग बचे हैं। इसमें गौरव खन्ना, बसीर अली, अशनूर कौर, अवेज दरबार, नगमा मिराजकर, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, नेहल चुडासमा, अमाल मलिक, आईजी प्रणित मोरे, कुनिका सदानंद, जीशान कादरी, नतालिया जानोसजेक, नीलम गिरी और मृदुल शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications