बिग बॉस 19 की इस कंटेस्टेंट का है असरानी से गहरा रिश्ता, जिसे जान भौचक्के रह जाएंगे आप
बिग बॉस 19 में नज़र आ रही अभिनेत्री कुनिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव अभिनेता असरानी की वजह से आया। यह मुलाकात किसी फिल्म सेट पर नहीं, बल्कि एक फ्लाइट में हुई थी। उस समय कुनिका मुंबई आकर एक रिसेप्शनिस्ट की नौकरी शुरू करने वाली थीं।
फ्लाइट के दौरान कुनिका ने असरानी को पहचाना और खुद मिलकर बातचीत की। बातचीत के दौरान असरानी ने उन्हें कहा कि वे एक्ट्रेस बन सकती हैं। उन्होंने कुनिका को अपना फोन नंबर दिया और अगले ही दिन अपनी पत्नी मंजू असरानी से मिलवाया।

फिल्म 'पांच पापी' से मिली पहली पहचान
मंजू असरानी ने कुनिका को विमल रॉय के ऑफिस ले जाया, जहां कई लुक टेस्ट के बाद उन्हें 'पांच पापी' नाम की फिल्म में काम करने का मौका मिला। यहीं से शुरू हुआ कुनिका का अभिनय सफर। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में नकारात्मक भूमिकाएं निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई।
अब बिग बॉस 19 में दिखा रही हैं हुनर
आज कुनिका बिग बॉस 19 में हैं और दर्शकों को अपने तेवर और अनुभव से प्रभावित कर रही हैं। उनका कहना है, "असरानी साहब ने मुझे एक अवसर दिया, जिसके बाद मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।"हाल ही में एक प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि नेहल, बसीर की गोद में सिर रखकर सो रही हैं। इस सीन के बाद घर के बाकी सदस्यों ने उनके रिश्ते पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुनिका सदानंद ने तो मजाक में कहा, "आप लोग इस लम्हे को एंजॉय करो," लेकिन बाकी कंटेस्टेंट्स की राय थोड़ी अलग थी।
गौरव खन्ना ने फरहाना भट्ट से कहा कि अगर उनका लव एंगल थोड़ा और चलता, तो शो में माहौल अलग होता। इस पर फरहाना ने जवाब दिया कि उन्हें शो में बने रहने के लिए किसी झूठे रिश्ते की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया, "बसीर की तरफ से यह फेक है, नेहल के बारे में कुछ नहीं कह सकती।"
अभिषेक बजाज ने तो साफ कहा कि "दोनों बैठकर परफॉर्म कर रहे हैं।" सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस रिश्ते को नकली बताया है। एक यूजर ने लिखा, "बिग बॉस को इन फेक लव एंगल को स्क्रीन टाइम देना बंद करना चाहिए।" इस प्रोमो को देखने के बाद दर्शक मेकर्स को भी भला-बुरा कह रहे हैं। इसके अलावा भी मेकर्स पर बायस्ड होने के आरोप लगते रहे हैं। दर्शकों को कहना है कि मेकर्स अमाल मलिक का सपोर्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग अभी ये भी प्रिडिक्ट करने लगे हैं कि बिग बॉस 19 के विनर अमाल मलिक ही होंगे। क्योंकि सलमान भी उनकी गलतियों को नजरअंदाज करते हैं और उनकी इमेज क्लीन कर रहे हैं। हालांकि बिग बॉस 19 का विनर कौन होगा ये देखने वाली बात होगी।












Click it and Unblock the Notifications