'तुम्हारी मां ने तुम्हें ये भी', कुनिका ने तान्या की मम्मी को लेकर कही ऐसी बात, फूट-फूटकर रोने लगीं इंफ्लूएंसर
Bigg Boss 19 New Promo: 'बिग बॉस 19' में वीकेंड का वार के बाद अब एक बार फिर नॉमिनेशन टास्क शुरू हो गया है। शो अपने चरम पर है। बीते दिन वाइल्ड कार्ड कंटेंस्टेंट के रूप में शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा की एंट्री हुई। खुद शहनाज उनकी एंट्री करवाने के लिए आई थीं। अब नए नॉमिनेशन का प्रोमो वीडियो आ गया है। जिसके बाद नए एपिसोड का इंताजर दर्शकों के बीच बढ़ गया है।
सामने आए प्रोमो वीडियो के मुताबिक, इस बार नॉमिनेशन टास्क काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है। जिसमें कंटेस्टेंट को टाइम का ध्यान रखना है और दूसरों को उनका ध्यान भटकाना है। वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि कंटेस्टेंट्स ने इस टास्क के लिए सारी हदें पार करने वाले हैं। क्योंकि वीकेंड का वार में समलान खान ने भी कंटेस्टेंट को काफी कुछ सुनाया था।

वीडियो में सभी एक दूसरे को परेशान करने के लिए कुछ न कुछ कह रहे हैं। लेकिन कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल की मां पर टिप्पणी कर दी। जिसके बाद तान्या फूटफूट कर रोने लगी। वहीं नेहल चुदासमा ने एक बार फिर अभिषेक को 'बैल बुद्धि' कहा। टास्क के दौरान, बसीर अली ने नगमा मिराजकर पर तंज कसते हुए कहा, "ऐसा लग रहा है कि आवेज अपना असिस्टेंट लेकर आया है।" ये उनपर बसीर का पर्सनल अटैक था। अशनूर कौर ने फरहाना भट्ट को निशाना बनाते हुए कहा, "आपके पास तो दिल ही नहीं है, अगर होगा भी तो काला होगा।" गौरव खन्ना की बारी में शहबाज बदेशा ने उन पर तंज कसते हुए कहा, "जिस तरह की आपकी गेम चल रही है, ये गेम नहीं ग्रुपबाजी है।" हर कोई किसी न किसी प्रकार से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है।
कंटेस्टेंट्स का ये खेल यहीं नहीं रुका। कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल का ध्यान भटकाने के लिए उनकी मां को घसीट लाईं। कुनिका ने कहा, "बेसिक चीजें भी आपकी माँ ने आपको नहीं सिखाईं।" यह सुनकर तान्या मित्तल रो पड़ीं और बोलीं कि टास्क में मां को नहीं लाना चाहिए था। इस पर गौरव खन्ना ने भी टिप्पणी की, "दुश्मन हो, लेकिन इतना तो मत गिरो ना।" अब देखना ये है कि नए एपिसोड में ये हंगामा कितना चलता है।












Click it and Unblock the Notifications