कुणाल कामरा से पहले ये फेमस कॉमेडियन भी रह चुके हैं विवादों में, जानिए क्या है स्टैंड-अप कॉमेडियन?
Kunal kamra News: भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा को लेकर महाराष्ट्र की सियासत गर्म है। उन्होंने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद कामरा के वीडियो को लेकर शिवसैनिकों ने सोमवार को द हैबिटेट में जमकर तोड़फोड़ की थी। आइए जानते हैं स्टैंड-अप कॉमेडियन क्या है और इसके पहले कौन से कॉमेडियन की टिप्पणी पर हो चुका है विवाद।
कॉमेडियन कुणाल कामरा के पहले भी कई स्टैंड-अप कॉमेडियन विवादों में आ चुके हैं। अभी हाल ही रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा, और शो के आयोजकों के खिलाफ औपचारिक शिकायतें दर्ज की गईं। 'इंडियाज गॉट लेटेंट'शो में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया माता-पिता की निजी जिंदगी से संबंधित अनुचित टिप्पणी की थी जिससे व्यापक आक्रोश फैला।

मुनव्वर फारुकी भी रह चुके हैं विवादों में
मुनव्वर फारूकी कई बार विवादों में रहे हैं, खासकर उनकी स्टैंड-अप कॉमेडी और राजनीतिक-धार्मिक व्यंग्य के कारण। सबसे बड़ा विवाद 2021 में इंदौर, मध्यप्रदेश में हुआ था, जब उन्हें हिंदू देवी-देवताओं और गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियाँ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके कारण उन्हें 1 जेल में रहना पड़ा था।
वीर दास का सबसे बड़ा विवाद "टू इंडियाज" स्पीच से जुड़ा है
भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास का सबसे बड़ा विवाद "टू इंडियाज" स्पीच से जुड़ा है, जो उन्होंने नवंबर 2021 में अमेरिका के वॉशिंगटन डी.सी. में दी थी उन्होंने कहा था कि मैं ऐसे भारत से आता हूँ जहाँ दिन में औरतों की पूजा होती है, और रात में उनके साथ दुष्कर्म किया जाता है। मैं ऐसे भारत से आता हूँ जहाँ नेता हमें यह कहते हैं कि हम महामारी से मजबूत होकर निकले, लेकिन उसी भारत में लाखों लोगों की मौत हो गई। इसको लेकर खुब विवाद हुआ था।
कपिल शर्मा का 2016 का ट्वीट आया था विवादों में
कपिल शर्मा का 2016 का ट्वीट विवाद में आ गया जब उन्होंने सीधे तौर पर कहा मैं पिछले 5 सालों से 15 करोड़ रुपये टैक्स भर रहा हूँ, लेकिन मुझे फिर भी अपने ऑफिस बनाने के लिए BMC को 5 लाख की रिश्वत देनी पड़ी। ये हैं आपके अच्छे दिन?" इस ट्वीट में उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग किया और उनके चुनावी नारे "अच्छे दिन" पर तंज कसा। इस मामले में BMC ने कहा कि कपिल शर्मा ने अवैध निर्माण किया था, इसलिए उन्हें नोटिस भेजा गया था।
स्टैंड-अप कॉमेडियन क्या है?
स्टैंड-अप कॉमेडियन वे कलाकार होते हैं जो स्टेज पर खड़े होकर अपने मज़ाकिया अंदाज़ में चुटकुले, कहानियाँ, सामाजिक टिप्पणियाँ या व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हैं, जिससे लोग हँसने लगते हैं। यह एक लाइव परफॉर्मेंस होती है, जहाँ कॉमेडियन सीधे ऑडियंस से संवाद करता है और उनका मनोरंजन करता है।
स्टैंड-अप कॉमेडी हमारे समाज में काफी लोकप्रिय है। यह समाज की सच्चाइयों को हँसी-हँसी में बयां करने का एक बेहतरीन तरीका है। यह मनोरंजन का एक साधन है। जो हास्य और व्यंग्य के माध्यम से रोज़मर्रा की जिंदगी, राजनीति, समाज, रिश्तों, और निजी अनुभवों पर मज़ेदार टिप्पणियाँ।












Click it and Unblock the Notifications