विवादों से भरा है कुणाल कामरा का 'कमरा', फ्लाइट बैन से लेकर सलमान खान पर कमेंट ये हैं टॉप 5 कॉन्ट्रोवर्सी

Kunal Kamra Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा ट्रेंड में बने हुए हैं। वजह है उनकी कॉमेडी, जिसमें वो अधिकतर पॉलिटिक्स पर टिप्पणी करते हैं। इसी वजह से कॉन्ट्रोवर्सी (Kunal Kamra Controversy) में घिर जाते हैं। इन दिनों वो महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी कर बुरी तरह से फंस गए हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब कुणाल इस तरह किसी विवाद में घिरे हैं।

इससे पहले भी वो कई बार विवादों में फंसते रहे हैं। चाहे फिर वो फ्लाइट बैन हो या फिर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना करना हो। ये सब कुणाल के नाम रहे हैं। इस रिपोर्ट में जानिए कौन कौन से हैं कुणाल कामरा के विवाद।

Kunal Kamra Controversy

फ्लाइट बैन
साल 2020 की बात है, कामरा इंडिगो एयरलाइन की फ्लाट से कहीं जा रहे थे। इसी फ्लाइट में उन्हें पत्रकार अर्णब गोस्वामी मिले थे। तब उन्होंने अर्णब गोस्वामी खूब परेशान किया था। इसके बाद इंडियो और स्पाइसजेट ने उन्हें बैन कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट की अवमानना
2020 में ही कुणाल ने सुप्रीम कोर्ट को एक फैसले के बाद आड़े हांथ लिया था। उन्होंने X (तब ट्विटर) पर सटायर भरा ट्वीट किया था। जिसे अदालत की अवमानना माना गया था। साथ ही कोर्ट ने उनके खिलाफ एक्शन भी लिया था।

तिरंगा का अपमान
साल 2022 में कामरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में एक पोस्ट शेयर की। इसमें सुप्रीम कोर्ट बिल्डिंग में तिरंगे की जगह एक पॉलीटिकल पार्टी का झंडा दिखाया था। इसपर वाराणसी के वकील ने आपत्ति जताई थी। साथ ही उन्होंने कुणाल पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का आरोप भी लगाया था।

मॉर्फ्ड वीडियो विवाद
कामरा ने 2020 में एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के लिए गाना गाते हुए एक बच्चे का वीडियो मार्फ्ड किया था। जिसमें वो बच्चा 'हे जन्मभूमि भारत' गा रहा था। लेकिन उन्होंने इस गाने को फिल्म पीपली लाइव के गाने 'महंगाई डायन खाए जात है' से रिप्लेस कर दिया था। जब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने इस मामले में दखल दिया तो कुणाल ने पोस्ट हटा लिया।

सलमान खान पर टिप्पणी
साल 2024 में कमारा ने अपने एक स्टैंडअप में एक्टर सलमान खान पर और उनके द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो बिग बॉस पर जोक किए थे। खबरें थीं कि सलमान खान उनपर मानहानि का केस करेंगे। जवाब में कुणाल ने कहा मैं फुटपाथ या कोई उड़ता हुआ पक्षी नहीं हूं। मैं अपने जोक्स के लिए माफी भी नहीं मांगता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+