Kuku Kohli Funeral: पिता कुकू कोहली की अर्थी को बेटी ने दिया कंधा, अरुणा ईरानी की रो रोकर हालत हुई खराब

Kuku Kohli Funeral: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर कुकू कोहली का गत 25 अगस्त 2026 (मंगलवार) को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से परिवार के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं 26 अगस्त 2026 (बुधवार) को मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सामने आई तस्वीरों और वीडियो में उनकी बेटी करिश्मा कोहली बेहद भावुक नजर आईं। पिता को अंतिम विदाई देते हुए उन्होंने उनकी अर्थी को कंधा भी दिया।

पिता की अर्थी को कंधा देने पहुंचीं बेटी करिश्मा
कुकू कोहली के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी बेटी और फिल्म प्रोड्यूसर करिश्मा कोहली खुद को संभालने की कोशिश करती दिखाई दीं। पिता की अर्थी को देखकर वह बेहद भावुक थीं। इसी बीच वह भीड़ के बीच से आगे आईं और अर्थी के एक छोर को कंधा दिया। सामने खड़े अशोक पंडित के हटने के बाद करिश्मा ने अपने पिता की अर्थी को सहारा दिया। इस दौरान उनके चेहरे पर पिता को खोने का गम साफ नजर आया।

Kuku Kohli Funeral

अरुणा ईरानी भी हुईं इमोशनल

कुकू कोहली की दूसरी पत्नी और दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी भी पति के अंतिम संस्कार के दौरान बेहद भावुक दिखाई दीं। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े थे। पति को अंतिम विदाई देते वक्त अरुणा ईरानी खुद को संभाल नहीं पाईं। परिवार के लिए ये पल बेहद मुश्किल भरा था।

फिल्म इंडस्ट्री ने दी कुकू कोहली को अंतिम विदाई

कुकू कोहली के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, शाम कौशल, रजत बेदी, रोहित शेट्टी, राजपाल यादव, शरवरी और रजा मुराद समेत कई सितारों ने श्मशान घाट पहुंचकर दिवंगत फिल्ममेकर को श्रद्धांजलि दी थी।

अजय देवगन ने याद किया अपना मेंटर

कुकू कोहली ने साल 1991 की फिल्म फूल और कांटे से अजय देवगन को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि कुछ लोग आपकी जिंदगी की दिशा हमेशा के लिए बदल देते हैं और कुकू कोहली उनके लिए ऐसे ही शख्स थे। अजय देवगन ने कहा कि कुकू कोहली जी ने उन पर जो भरोसा जताया, उसके लिए वह हमेशा उनके आभारी रहेंगे।

कोकिलाबेन अस्पताल में ली थी आखिरी सांस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुकू कोहली कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया गया कि उन्हें ब्लॉकेज की समस्या थी और हाल ही में स्टेंट भी लगाया गया था। परिवार के अनुसार उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था। मंगलवार को वह बातचीत भी कर रहे थे लेकिन अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वह गिर पड़े। इसके बाद उनका निधन हो गया।

राज कपूर के साथ बतौर असिस्टेंट शुरू किया करियर

कुकू कोहली ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत दिग्गज फिल्ममेकर और अभिनेता राज कपूर के साथ बतौर असिस्टेंट की थी। उन्होंने राज कपूर की चर्चित फिल्मों बॉबी, सत्यम शिवम सुंदरम और प्रेम रोग में उनके साथ काम किया। इस दौरान उन्होंने फिल्म निर्माण और निर्देशन की बारीकियां सीखीं। इसके बाद कुकू कोहली ने सनी देओल और अमृता सिंह की फिल्म बेताब में सेकेंड यूनिट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया। धीरे-धीरे उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली।

अरुणा ईरानी से की थी दूसरी शादी

-कुकू कोहली की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। उन्होंने दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी से दूसरी शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म 'कोहराम' के सेट पर हुई थी। साथ काम करते-करते दोनों की दोस्ती गहरी हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

-कुकू कोहली की पहली शादी रीता कोहली से हुई थी। पहली शादी से उनकी दो बेटियां पूजा और करिश्मा हैं। बाद में कुकू कोहली और अरुणा ईरानी ने शादी कर ली। अब कुकू के निधन के बाद परिवार और करीबी लोग उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+