Kuku Kohli Caste: कुकू कोहली की क्या थी जाति? कौन सा धर्म फॉलो करते थे फिल्ममेकर? कैसे हुई मौत
Kuku Kohli Caste: मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। कुकू कोहली वही फिल्ममेकर थे, जिन्होंने अजय देवगन को फिल्मी दुनिया में लॉन्च किया था।
मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन
कुकू कोहली के निधन की खबर की पुष्टि फिल्ममेकर और उनके करीबी दोस्त अशोक पंडित ने की है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। कुकू कोहली का अंतिम संस्कार आज यानी 26 अगस्त 2026 (बुधवार) को किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे उनके आवास से निकलेगी और ओशिवारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार होगा।

हार्ट अटैक बना कुकू कोहली की मौत की वजह
अशोक पंडित ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कुकू कोहली के निधन की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि कुकू कोहली किसी बीमारी से जूझ नहीं रहे थे और बिल्कुल स्वस्थ थे। अचानक आए हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया। अशोक पंडित ने ये भी बताया कि कुकू कोहली इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) के जनरल सेक्रेटरी भी थे।
क्या है कुकू कोहली की जाति?
कुकू कोहली पंजाबी खत्री समुदाय से थे और उनका कोहली खानदानी सरनेम था जो पारंपरिक रूप से खत्री जाति से जुड़ा हुआ है। पंजाबी खत्री भारत और पाकिस्तान के पंजाब क्षेत्र से जुड़ा एक प्रमुख और उच्च व्यापारिक समुदाय है। 'खत्री' शब्द संस्कृत के 'क्षत्रिय' शब्द का ही अपभ्रंश (बदला हुआ रूप) है। ऐतिहासिक रूप से ये समुदाय योद्धा और शासक वर्ग से संबंधित रहा है, जो बाद में व्यापार और प्रशासन में आ गया।
कौन सा धर्म मानते थे कुकू कोहली?
खत्री समाज में कई उप-समूह और श्रेणियां आती हैं (जैसे ढाई घर, बारा घर आदि)। इसके अलावा कपूर, खन्ना, मल्होत्रा, सेठ जैसे प्रसिद्ध गोत्र इसी समुदाय से आते हैं। पंजाबी खत्री समुदाय मुख्य रूप से हिंदू धर्म और सिख धर्म से संबंधित है।
'फूल और कांटे' से मिली कामयाबी
कुकू कोहली ने 'बेताब' फिल्म में सेकंड-यूनिट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। इसी फिल्म से सनी देओल और अमृता सिंह ने डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने सनी देओल और डिंपल कपाड़िया स्टारर फिल्म 'अर्जुन' पर काम किया। उन्हें सबसे बड़ी कामयाबी 1991 में 'फूल और कांटे' फिल्म से मिली, जिससे अजय देवगन ने लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डायमंड जुबली हिट साबित हुई।
कुकू कोहली की फिल्में
-'फूल और कांटे' की कामयाबी के बाद कुकू कोहली ने कई यादगार फिल्में डायरेक्ट कीं, जिनमें धर्मेंद्र के साथ 'कोहराम' और अजय देवगन, अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर के साथ 'सुहाग' शामिल हैं। उन्होंने अजय देवगन, तब्बू और अमरीश पुरी के साथ 'हकीकत'भी डायरेक्ट की।
-इस फिल्म को सात नॉमिनेशन मिले, जिनमें बेस्ट डायरेक्टर का नॉमिनेशन भी शामिल था। उनके दूसरे कामों में अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के साथ 'जुल्मी' और 'अनाड़ी नंबर 1' शामिल हैं, जिसे उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था।


Click it and Unblock the Notifications
