'नशे में वन-नाइट स्टैंड किया और प्रेग्नेंट हो गई', 42 साल की फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, खोला ऐसा राज
Kubbra Sait: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने अपनी जिंदगी से जुड़ा ऐसा सच सामने रखा है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर समाज तक एक नई बहस को जन्म दे दिया है। अपने बेबाक अंदाज और निडर विचारों के लिए जानी जाने वाली कुब्रा सैत ने एक इंटरव्यू और अपनी किताब में वन-नाइट स्टैंड, अनचाही प्रेग्नेंसी और अबॉर्शन जैसे बेहद संवेदनशील विषय पर खुलकर बात की है।
कुब्रा सैत का शॉकिंग खुलासा
कुब्रा सैत का ये खुलासा न सिर्फ चौंकाने वाला है बल्कि महिलाओं की पर्सनल चॉइस, मेंटल हेल्थ और सामाजिक जजमेंट पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। कुब्रा की बातों ने इस समय इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है।

'वन-नाइट स्टैंड के बाद मैं प्रेग्नेंट हो गई थीं'
-आपको बता दें कि कुब्रा सैत 'सैक्रेड गेम्स', 'जवानी जानेमन', 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अपनी बेबाकी के लिए मशहूर कुब्रा ने अपने निजी जीवन से जुड़ा एक बेहद संवेदनशील किस्सा लोगों के साथ शेयर किया है।
-कुब्रा सैत ने खुलासा किया है कि कई साल पहले एक दोस्त के साथ शराब के नशे में वन-नाइट स्टैंड के बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थीं। एक इंटरव्यू और अपनी किताब में कुब्रा सैत ने बताया कि स्कूबा डाइविंग सेशन के बाद उन्होंने एक दोस्त के साथ ड्रिंक्स लीं और सहमति से इंटीमेट हो गई थीं।
'मैं अकेली और कमजोर महसूस करने लगी थी'
-कुछ दिनों बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आने पर कुब्रा सैत काफी डर गई थीं। वह अकेली और कमजोर महसूस करने लगीं। कुब्रा सैत ने कहा- मैं उस समय मानसिक रूप से मजबूत नहीं थीं और बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार नहीं थीं। इसलिए मैंने अबॉर्शन कराने का फैसला लिया।
-कुब्रा सैत ने कहा- मैं उस वक्त बहुत कमजोर थी। मुझे डर लग रहा था, गिल्ट हो रहा था और मैं पूरी तरह अकेली महसूस कर रही थी। लेकिन ये मेरे शरीर, मेरी मेंटल हेल्थ और मेरे भविष्य का फैसला था।
'महिला को अपनी जिंदगी का फैसला खुद लेना चाहिए'
-कुब्रा सैत ने इंटरव्यू में बताया- इस बारे में मैंने किसी को नहीं बताया था और अकेले ही ये प्रक्रिया पूरी की थी। अब सालों बाद इस अनुभव को शेयर करते हुए मुझे र सा लग रहा है। हालांकि उनका मानना है कि महिलाओं के ऐसे निजी फैसलों पर जजमेंट करने का किसी को हक नहीं है क्योंकि जिंदगी काले-सफेद रंगों में नहीं होती। एक महिला को अपनी जिंदगी का फैसला खुद लेना चाहिए।
-कुब्रा सैत का ये शॉकिंग खुलासा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जब से कुब्रा ने कहा है- एक रात, नशे में वन-नाइट स्टैंड के बाद, मैं प्रेग्नेंट हो गई..., उसके बाद से ही लोगों में बहस छिड़ गई है कि महिलाओं के पर्सनल चॉइस पर समाज को कितना हक है।
-कुब्रा सैत ने इस घटना को अपनी किताब में भी डिटेल से लिखा है और हाल के इंटरव्यू में इसे दोहराया है, जहां वह अपनी कमजोरी और उस फैसले की जिम्मेदारी पर बात कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications