Krrish 4 Update: 'कृष 4' के लिए ऋतिक रोशन को मिल गई हिरोइन, फिर लौटेगी रोहित और प्रिया की जोड़ी!
Krrish 4 Update: ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म कृष 4 है। इस फिल्म से जुड़े कई अपडेट्स सामने आते रहे हैं। फिलहाल फिल्म का प्रो-प्रोडक्शन शुरू हो गया है। 'कृष 4' को ऋतिक रोशन डायरेक्ट कर रहे हैं। ये उनका डायरेक्टोरियल डेब्यू भी है। खबरें ये भी है कि फिल्म में फ्रैंचाइज के पुराने एक्टर्स भी कैमियो कर सकते हैं। इसके बाद अब इस फिल्म में फ्रैंचाइज की पुरानी हिरोइन की लौटने की खबर है।
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फिल्म कृष 4 में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ सकती हैं। वो अपने प्रिया वाले किरदार में नजर आएंगी। इस पर क्या अपडेट आया है, पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

पिंकविला में सोर्स के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया गया, प्रियंका और ऋतिक को रील जोड़ी बहुत सक्सेसफुल है। काम को लेकर दोनों की बीच तालमेल भी अच्छा है। मेकर्स को इसीलिए प्रियंका को कृष 4 में कास्ट करने में कोई परेशानी नहीं हुई है। ऋतिक का विजन सुन प्रियंका भी खूब खुश हैं। प्रियंका इस बात से भी बहुत खुश हैं कि ऋतिक फ्रैंचाइज को बड़े अलग तरीके से आगे ले जाना चाहते हैं।
फिल्म को ऋतिक रोशन डायेरक्ट कर रहे हैं। वहीं, इसे आदित्य चोपड़ा की कंपनी यशराज फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है। ऐसे में फिल्म की टीम तेजी से प्री-प्रोडक्शन को पूरा करने में जुटी हुई है। YRF की टीम फिल्म के VFX पर काम करने में लगी है। ऋतिक फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट को राइटर्स के साथ मिलकर कसने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि स्क्रिप्टिग में आदित्य चोपड़ा भी सुझाव दे रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 2026 के मिड में शुरू होगी। इसके बाद मेकर्स पोस्ट-प्रोडक्शन में भी समय देंगे। ख़ैर, ऋतिक अभी अपनी अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' में जुटे हुए हैं। ये फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। वहीं, प्रियंका चोपड़ा महेश बाबू की फिल्म SSMB29 पर काम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications