KRK ने अक्षय को याद दिलाए पेट्रोल पर उनके पुराने ट्वीट, पूछा- कनाडा के लिए साइकिल से निकलोगे या पैदल?
KRK ने अक्षय को याद दिलाए पेट्रोल पर उनके पुराने ट्वीट, पूछा- कनाडा के लिए साइकिल से निकलोगे या पैदल?
मुंबई,

क्या है केआरके का ट्वीट
केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है- अक्षय कुमार सर, अब आप साइकिल का इस्तेमाल करोगे या पैदल ही कनाडा के लिए निकल पड़ोगे? क्यूंकी पेट्रोल 125 रुपए प्रति लीटर तो आप अफोर्ड नहीं कर सकते। याद है ना सर जी 62 रुपए प्रति लीटर भी आप खरीद नहीं पा रहे थे।

केआरके ने अक्षय को क्यों घेरा है?
अक्षय कुमार यूपीए-2 के शासन के समय पेट्रोल की कीमतों और दूसरी चीजों पर महंगाई को लेकर अक्सर ट्वीट करते थे और सरकार से सवाल करते थे। उस समय कई बार अक्षय ने पेट्रोल की कीमतों को लेकर ट्वीट करते हुए कहा था कि अब तो साइकिल ही निकालनी पड़ेगी। अक्षय कुमार मौजूदा सरकार की बिल्कुल आलोचन नहीं करते हैं, इसी को लेकर केआरके ने उन पर ये ट्वीट किया है। केआरके ने उनके कनाडा निकलने की बात भी कही है। इसकी वजह ये है कि अक्षय कुमार भारतीय नागरिक नहीं हैं बल्कि कनाडा के सिटिजन हैं।

केआरके अक्सर ही किसी ना किसी से उलझते हैं
केआरके बॉलीवुड स्टार्स को लेकर कई बार विवादित बयान भी देते हैं। खासतौर से सलमान खान के साथ तो उनका काफी ज्यादा विवाद रहा है। कई बार वो फिल्मों का रिव्यू करते हुए भी कई सितारों को उल्टा-सीधा बोल देते हैं। जिससे विवाद खड़ा हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications