'बढ़िया होगा, अगर तुम माल्या और नीरव मोदी से भी...', सुष्मिता-ललित की डेटिंग पर KRK ने रखी अजीब डिमांड

हाल ही में बिजनेसमैन ललित मोदी ने एक्ट्रेस सुष्मिता सेन संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है। ऐसे में केआरके भला एक्ट्रेस को रोस्ट करने का मौका कैसे छोड़ सकते थे। ट्विटर पर केआरके ने एक्ट्रेस को देशभक्त बताया है।

मुंबई, 15 जुलाई: अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले कमाल खान अकसर चर्चा में बने रहते हैं। अपने विवादित ट्वीट्स के लिए वे खूब मशहूर हैं। केआरके बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों पर तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ते। हाल ही में बिजनेसमैन ललित मोदी ने एक्ट्रेस सुष्मिता सेन संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है। ऐसे में केआरके भला एक्ट्रेस को रोस्ट करने का मौका कैसे छोड़ सकते थे। उन्होंने ट्विटर पर एक्ट्रेस को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे पढ़कर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। इतना ही नहीं केआरके ने ललित मोदी को भी टैग कर उन्हें ऐसा सलाह दे डाली, जिसके बाद यूजर्स उन्हें तरह-तरह की बातें कह रहे हैं।

केआरके ने लिए मजे

हाल ही में ललित मोदी ने सुश्मिता सेन संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है। ऐसे में केआरके ने इस खबर को लेकर जमकर मजे लिए। केआरके ने ट्वीट कर कहा, मैडम सुश्मिता सेन भारत में काला धन वापस लाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, जिसे ललित मोदी ने छीन लिया था। केआरके ने आगे कहा कि आप असली देशभक्त हैं।

नीरव मोदी और विजय माल्या को भी किया मेंशन

नीरव मोदी और विजय माल्या को भी किया मेंशन

इतना ही नहीं, केआरके ने आगे कहा कि विजय माल्या और नीरव मोदी, जो लंदन में हैं, अगर उनसे भी पैसे वापस ला पाएं, तो बहुत अच्छा होगा। केआरके का ये ट्वीट पढ़कर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

केआरके के इस ट्वीट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। यूजर्स इस ट्वीट पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने तो केआरके से ही पूछ लिया कि क्या आप ललित मोदी से जल रहे हैं? तो वहीं एक यूजर ने कहा कि ये उनकी (सुष्मिता) की पर्सनल च्वाइस है। उन्हें अकेला छोड़ दो।

एक और ट्वीट में ललित मोदी को दे डाली सलाह

वाकई केआरके ने ललित मोदी और सुष्मिता सेन को रोस्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक अन्य ट्वीट में केआरके ने ललित मोदी को ही टैग कर बोल दिया, ब्रो तुम्हारे पास पर्याप्त पैसा है। तुम इंडिया को लूट कर भाग गए। सुष्मिता सेन तुम्हें पैसे के लिए डेट कर रही है। तुमसे शादी करने के लिए नहीं, क्योंकि वह सिर्फ अमीर लोगों को डेट करती है। तुमने उनका ट्विटर हैंडल नहीं देखा। इसलिए कल्पना करो कि तुम लोगों के बीच कितना प्यार है? हैव फन'

रोस्ट करने में कसर नहीं छोड़ते KRK

रोस्ट करने में कसर नहीं छोड़ते KRK

मुद्दा राजनीतिक हो, या फिर बॉलीवुड से जुड़ा.. केआरके किसी को रोस्ट करने में कसर नहीं छोड़ते। यूजर्स भी उनकी रोस्टिंग के जमकर मजे लेते हैं। फिलहाल उन्होंने सुष्मिता सेन को बुरी तरह से रोस्ट कर डाला, जिसके बाद कोई उन्हें जलनखोर बता रहा है, तो किसी के पर्सनल मैटर में दखलअंदाजी ना करने की सलाह दे रहा है।

सुष्मिता संग अफेयर को किया ऑफिशियल

सुष्मिता संग अफेयर को किया ऑफिशियल

बताते चलें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और इंडियन प्रीमियर लीग के पहले अध्यक्ष ललित मोदी अपने अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुश्मिता संग अपनी कुछ फोटोज शेयर कर अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया। बस फिर क्या था! इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई।

शादी नहीं हुई है... ललित मोदी

शादी नहीं हुई है... ललित मोदी

सोशल मीडिया पर दोनों के अफेयर को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। लोगों को लगा कि दोनों ने शादी कर ली है लेकिन फिर ललित मोदी ने क्लीयर किया कि दोनों रिलेशनशिप में हैं लेकिन अभी शादी नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+