पहले विवादित ट्वीट, अब सेक्सुअल फेवर के मामले में केआरके को खानी होगी जेल की हवा, ये हैं आरोप
फिल्म क्रिटिक और एक्टर केआरके को तीन साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है। ये मामला छेड़खानी का है।
मुंबई, 5 सितंबर: कमाल आर खान की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं। केआरके को वर्सोवा पुलिस ने तीन साल पुराने एक मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें, तो केआरके पर सेक्सुअल फेवर मांगने के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने साल 2019 के जनवरी महीने में सेक्सुअल फेवर मांगे थे। केआरके को पहले ही 2020 के अपने विवादित ट्वीट के चलते गिरफ्तार किया गया है। ऐसे में छेड़खानी का ये मामला एक्टर की मुसीबतों को और भी बढ़ा सकता है।
Recommended Video

सेक्सुअल फेवर मांगने का आरोप
बताते चलें कि केआरके को बांद्रा कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अभिनेता पर आरोप है कि उन्होंने जनवरी 2019 में उन्होंने शिकायतकर्ता का जबरदस्ती हाथ पकड़कर सेक्सुअल फेवर मांगा था।

विवादित ट्वीट में पहले ही फंसे केआरके
बताते चलें कि साल 2020 में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान को लेकर विवादित ट्वीट्स के मामले में केआरके को पहले ही मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया हुआ है। अब ऐसे में छेड़खानी का ये मामला केआरके के लिए नई मुसीबत खड़ी कर सकता है।

विवादित ट्वीट के चलते फंसे
ऋषि कपूर के निधन के बाद विवादित ट्वीट करते हुए केआरके ने लिखा था कि मैंने कुछ दिन पहले कहा था कि कोरोना तब तक नहीं जाने वाला, चब तक वह कुछ फेमस लोगों को अपने साथ नहीं ले जाता। मैंने तब नाम नहीं लिखे थे क्योंकि लोग मुझे गालियां बक सकते थे। लेकिन मैं जानता था कि इरफान और ऋषि कपूर जाने वाले हैं।

मुसीबत बना ट्वीट
केआरके ने आगे ये भी कहा कि मुझे ये भी पता है कि अगला कौन जाने वाला है। इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में केआरके ने ऋषि कपूर के अस्पताल में भर्ती होने के बाद लिखा था कि सर ठीक होकर जल्दी वापस आना। निकल मत लेना क्योंकि दारू की दुकान बस दो-तीन दिन बाद में ही खुलने वाली है।

दर्ज हुई थी एफआईआर
केआरके के इसी ट्वीट पर मलाड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी और अब छेड़खानी के मामले में केआरके बुरे फंसते नजर आ रहे हैं। इस तीन साल पुराने मामले में वर्सोवा पुलिस द्वारा केआरके की दोबारा गिरफ्तारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications